Author: admin

अग्निवीर योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब तक इस स्कीम के तहत केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही चार साल की सेवा के बाद सेना में बनाए रखने का प्रावधान था। लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत किए जाने की संभावना जताई जा रही है।इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस पर अंतिम निर्णय जैसलमेर में होने वाली आर्मी कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस में लिया जा सकता है। यह कॉन्फ्रेंस ऐसे समय पर हो रही है जब अगले साल अग्निवीरों का पहला बैच चार साल की सेवा पूरी करने जा रहा है। अगर प्रस्ताव पर…

Read More

अमेरिका से उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। 29 अक्टूबर को पहली बार गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी जैसी आंचलिक बोलियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ा जाएगा। यह कदम उत्तराखंड की लोक विरासत, संस्कृति और भाषा को डिजिटल युग में जीवंत रखने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। यह अनूठी पहल देवभूमि उत्तराखंड कल्चरल सोसायटी, ब्रिटिश कोलंबिया के सहयोग से ग्रैंड ताज वैंकुवर, सरे (कनाडा) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लॉन्च होगी, जहां चार हजार से अधिक प्रवासी उत्तराखंडी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इस प्रोजेक्ट की अगुवाई अमेरिका के सिएटल में…

Read More

दिवाली की चमक फीकी पड़ते ही उत्तराखंड की हवा दमघोंटू हो गई है। आतिशबाजी और वाहनों के धुएं ने राज्य के कई शहरों में वायु गुणवत्ता को बेहद खराब बना दिया है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और AQI India के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 21 अक्टूबर की सुबह देहरादून में AQI 261 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। देहरादून की हवा में बढ़ा जहरदेहरादून के निगरानी केंद्रों पर PM 2.5 का स्तर 184 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM 10 का स्तर 230 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाया गया। ये दोनों मानक से कई गुना अधिक हैं।विशेषज्ञों…

Read More

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में इस बार दीपावली की खास रौनक देखने को मिलेगी। सोमवार को मनाए जाने वाले दीपोत्सव के लिए दोनों धामों को गेंदे और गुलाब के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। बदरीनाथ धाम में करीब 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से मंदिर को सजाया गया है। साथ ही गुलाब व अन्य फूलों से आकर्षक आकृतियाँ बनाई गई हैं जो धाम की शोभा को और बढ़ा रही हैं। यह फूलों की व्यवस्था मुंबई के एक श्रद्धालु द्वारा कराई गई है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर और…

Read More

दीपावली पर्व नज़दीक आते ही उत्तराखंड में उल्लू की तस्करी अचानक बढ़ गई है। धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी मान्यता के चलते कुछ तांत्रिक और ज्योतिषी दीपावली की रात उल्लू की बलि को “मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने” का तरीका मानते हैं। इसी कारण पर्व से पहले जंगलों में सक्रिय शिकारी और तस्कर वन विभाग की बड़ी चिंता बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, तराई वन प्रभाग, और बिजनौर बॉर्डर इलाकों में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसको देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सभी फॉरेस्ट…

Read More

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल कमलेश सिंह बिष्ट ने अपने निजी मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) लीक होने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्नल का कहना है कि उनकी कॉल डिटेल अवैध रूप से निकाली गई और इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ जासूसी व हत्या की साजिश रचने में किया जा रहा है। कर्नल बिष्ट ने सीधे तौर पर अपने पूर्व सहकर्मी सूबेदार अजनीश पर यह षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सीडीआर कुछ अवांछनीय लोगों तक पहुँच चुकी है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इस…

Read More

उत्तराखंड वन विकास निगम में अफसरों की मनमानी ने सरकारी खजाने पर भारी बोझ डाल दिया है। अफसरों ने बिना किसी अनुमति के आउटसोर्स एजेंसी से करीब 40 कुक (रसोइये) तैनात कर लिए। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 35 कुक अफसरों के घरों में, जबकि केवल 5 दफ्तरों और अन्य जगहों पर काम कर रहे हैं। हर कुक के लिए वन निगम से ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय लिया जा रहा है। यानी हर महीने सरकारी खजाने से लाखों रुपये सिर्फ अफसरों की निजी रसोई के लिए खर्च हो रहे हैं। शासन को यह भी शिकायत मिली है कि…

Read More

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान हरिद्वार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। यह प्लान 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। इन आठ दिनों के दौरान नो-एंट्री, वन-वे और पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग नियमों का पालन करें। ज्वालापुर क्षेत्र नो-एंट्री (8 AM–10 PM): जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेल चौकी और सेक्टर-2 से…

Read More

ऊर्जा निगम (UPCL) एक नहीं, बल्कि तीन बड़े मुकदमों में हार गया है — और अब जनता को चुकाना पड़ेगा 783 करोड़ रुपये का बिल। दरअसल, केंद्रीय विद्युत अपीलीय प्राधिकरण (अपटेल) ने तीन अलग-अलग बिजली कंपनियों — ग्रीनको बुद्धहिल, हिम एनर्जी और गामा कंपनी — के पक्ष में फैसला सुनाया है। इन फैसलों के बाद UPCL को इन कंपनियों को किस्तों में भुगतान करना होगा। ➡️ ग्रीनको बुद्धहिल केस: 233 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश।➡️ हिम एनर्जी केस: 300 करोड़ रुपये का भुगतान।➡️ गामा कंपनी केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 250 करोड़ रुपये देने होंगे। यानी कुल मिलाकर…

Read More

ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात पीजी डॉक्टर आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एम्स में चल रहे पांच दिवसीय ‘पाइरेक्सिया’ कार्यक्रम के दौरान हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूसे और धारदार हथियार तक चल गए, जिसमें दो डॉक्टर घायल हो गए। क्या है पूरा मामला? एम्स ऋषिकेश में रविवार को आयोजित ‘पाइरेक्सिया’ कार्यक्रम का समापन था। कार्यक्रम के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चल रही थीं, जहां एम्स और जौलीग्रांट के एक निजी मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर…

Read More