Author: admin

भू-कानून के परीक्षण और अध्ययन को गठित उच्च स्तरीय समिति भूमि के उपयोग की व्यवस्था को सख्त बनाने पर भी मंथन कर रही है। वर्ष 2003 के बाद प्रदेश में भू-उपयोग में दी गई छूट का सही उपयोग नहीं होने की जिलों की रिपोर्ट के बाद समिति का ध्यान इस बिंदु पर गया है। समिति वर्तमान भू-कानून में संशोधन के साथ ही इसकी नियमावली बनाने की संस्तुति सरकार से कर सकती है। भू-कानून पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति इस माह के अंतिम हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति अंतरिम रिपोर्ट तैयार कर…

Read More

गंगा दशहरा के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। आधी रात के बाद से ही यहां पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर रात से ही पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगा पूजन स्नान और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी कर रहे हैं। मोक्ष की कामना के साथ लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं कहना है कि…

Read More

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा सीट से प्रदेश के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की। चुनाव में 93 प्रतिशत मत प्राप्त कर अब तक के सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले विधानसभा सदस्य बन गए हैं। जून माह की उमस भरी गर्मी में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर रही। विधानसभा के चुनाव में उनकी हार आम उत्तराखंडी और विपक्ष के लिए जितनी चौंकाने वाली थी, उपचुनाव की यह जीत उतनी ही प्रत्याशित। पार्टी हाईकमान ने हार के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप कर भरोसा जताया और वह…

Read More

पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड भी इन दिनों तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। जून की गर्मी अपने चरम पर है। माह के पहले…

Read More

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन सिंह पंवार देहरादून में निधन हो गया है। किशन सिंह पंवार उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कालेज गंगोरी में चित्र कला की शिक्षक रहे हैं। शिक्षण कार्य के साथ सृजन और एक पहाड़ी लोकगीतों को गाने का अंदाज किशन सिंह पंवार का सबसे अलग रहा है। लोक गायक ओम बदानी कहते हैं कि पहाड़ के वास्तविक लोक गीत के गीतकार के एक युग का अंत हुआ है। लोक गायकी में तमाम यश और ख्याति मिलने के बाद भी किशन सिंह पंवार ने अंतिम समय तक अपना ठेठ पहाड़ीपन नहीं छोड़ा है। किशन सिंह पंवार गानों…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10 के विज्ञान, वाणिज्य और कला, तीनों स्ट्रीम के नतीजे आज ही घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2,42,955 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे,  जिनमें से 1,29,785 छात्र हाई स्कूल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। परिणाम (UK Board Result 2022) ऑनलाइन घोषित हुए हैं और इन्हें छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में 1,29,778 छात्र शामिल हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,13,164 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड…

Read More

चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर संचालित होने वाली बसों का अधिग्रहण किया गया है। जिसका असर लोकल रूट पर पड़ा है। परेशान लोकल यात्रियों ने जाम लगाकर बस सेवा शुरू करने की मांग की। चार धाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों और परिवहन निगम से अतिरिक्त बसों की मांग की गई। यात्रियों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए बीते रोज परिवहन विभाग ने कुछ बसों का अधिग्रहण किया था। परिवहन कंपनियों की आपत्ति है कि लोकल रूट पर चलने…

Read More

उत्तरकाशी जिले में रविवार को दर्दनाक हादसे के बाद कई घरों में मातम पसर गया है। इधर इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात ही देहरादून के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उत्तरकाशी में चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली। अब आज सीएम शिवराज और उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी सुबह 8 बजे घटनास्थल पहुंचेंगे। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद रात में ही सीएम शिवराज हॉस्पिटल पहुंचे।…

Read More

उत्तराखंड में तापमान बढऩे के साथ ही एक बार फिर जंगल आग की चपेट में आने लगे हैं। टिहरी जिले में कीर्तिनगर रेंज में सुलग रहे जंगल की आग आबादी के पास जा पहुंची। आग से सिविल भूमि पर रोपे गए बांज वृक्ष के तीन सौ से ज्यादा पौधे भी जल गए। वन विभाग के अनुसार आगे पर काबू पा लिया गया है। बीते 24 घंटे में जंगलों में आग की कुल 12 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें सात कुमाऊं और पांच गढ़वाल मंडल में हुईं। पिछले माह हुई बारिश से ज्यादातर क्षेत्र में जंगलों की आग शांत हो गई…

Read More

उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को होगी। जिसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय पांच जून (दोपहर दो बजे से) से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून (शाम पांच बजे तक) तक आवेदन कर पाएंगे। विवि के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडेय ने कहा कि एएनएम और जीएनएम की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, एनपीसीसी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी। प्रवेश पत्र दो जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो.…

Read More