Author: admin

प्रदेश में नाबालिग लड़की को घर से ले जाकर उसके साथ सूखी नदी किनारे गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामला बीते सोमवार देर शाम का है। 16 साल की नाबालिग लड़की घर से पास से ही चक्की से आटा लेकर वापस आ रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाले आरिफ, असलम और अनिल ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। तीनों आरोपी घूमाने…

Read More

मानसून के मौसम में हेली सेवा से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले ‌तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थया‌त्री मानसून में भी हेली सेवा के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए 30 जून के बाद श्री केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि 05 जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से श्री केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों द्वारा मानसून के दौरान सामान्यता श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली…

Read More

उत्तराखंड राज्य के 4 जनपदों में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के सफलता के बाद अब उत्तराखंड सहकारिता विभाग ने समस्त पर्वतीय जनपदों को इस योजना के अंतर्गत ला दिया है। 11 जिलों के 88 एमपैक्स (बहुद्देश्यीय प्रारम्भिक कृषि ऋण समितियां ) नए जोड़ दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की समीक्षा बैठक में सचिव सहकारिता डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को निर्देश दिये कि, सम्पूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों में इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करें। उन्होंने कहा कि चार जिलों…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार रात को पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई। हालांकि, शुक्रवार को दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में भारी वर्षा के आसार हैं। भूस्खलन और नदियों के उफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  इस बीच 29 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई…

Read More

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर द्वारा कुमाऊँ भ्रमण के तीसरे दिन जनपद बागेश्वर में स्थित बागनाथ धाम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित अवस्थापना विकास एवं पर्यटक सुविधाओं से सम्बंधित कार्यों को मूर्तरूप दिये जाने हेतु मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत मंदिर परिसर में सभी दुकानों को पर्वतीय शैली में एकरूपता के साथ विकसित किया जायेगा, सरयू तट पर घाटों का निर्माण किया जायेगा, परिसर में साउण्ड एण्ड लाइट शो का संचालन किया जायेगा और संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा। मंदिर परिसर के चारों ओर फसाड और भित्तिचित्रों को…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में एक हैवानियत भरा मामला सामने आ रहा है जहाँ कार में लिफ्ट देकर हैवानों ने मां और मासूम बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को गंगनगर के किनारे फेंक दिया गया। लहूलुहान छह साल की बेटी की हालत ऐसी बिगड़ गई कि उसका सर्जरी करना पड़ा। उसकी हालत बहुत खराब है, पर डाक्टरों की एक टीम इस कोशिश में जुटी है कि किसी तरह ठीक ठाक होकर वह अपनी घर चली जाये। मां बेटी को मिले गहरा घाव की कहानी बाहर आते ही सनसनी फैल गई। जिस किसी ने इस गैंगरेप…

Read More

6 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और आयुक्त सचिन कुर्वे के बीच लेटर बम चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने मीडिया को दावा किया कि यह तबादले रूल आफ बिजनेस का उल्लंघन है। उन्होंने बकायदा आयुक्त कुर्वे को लेटर जारी कर जवाब तलब किया और सचिन कुर्वे द्वारा किये गये जिला पूर्ति अधिकारियों के छह तबादले रद्द करने के निर्देश दिये हैं। मामला यही नहीं थमा। मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की है। इस बीच, देर शाम को आयुक्त सचिन कुर्वे ने रेखा आर्य को उनके पत्र का टका सा जवाब दे दिया।…

Read More

जिगरी दोस्त की शादी में ना जाने पाने का दुख किसे नहीं होता है। लेकिन हरिद्वार के एक युवक को दोस्त की शादी में ना जाने पर ऐसा गुस्सा आया कि उसने 50 लाख रुपए का नोटिस भेज दिया। वो भी अपने ही दोस्त को। फिल्मी कहानी जैसा लग रहा ये वास्तविक मामला उत्तराखंड में हरिद्वार के देवनगर इलाके का है। निमंत्रण देने के बावजूद बारात में नहीं ले जाने पर एक युवक ने अपने दूल्हे दोस्त पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये का मानहानि का नोटिस भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक…

Read More

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में वर्षा के कारण जंगल की आग से राहत है, लेकिन कुछ शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दून में आशारोड़ी रेंज में एक आरोपित को आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ा गया। जबकि, दो अन्य फरार हो गए। आरोपित आग लगाने के साथ ही साल के पेड़ काटने का प्रयास कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। वन विभाग के अनुसार आशारोड़ी रेंज के तहत कड़वापानी पश्चिम बीट में टीम गुरुवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान जंगल से धुआं उठता…

Read More

उत्तराखंड के चंपावत जिले में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने भारत की पांच हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। वहीं, वन विभाग ने भी नेपाल के अतिक्रमण को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी है। वन विभाग के अनुसार पिछले तीन दशकों में इस भूमि पर किए गए अतिक्रमण के तहत पक्के निर्माण के साथ-साथ अस्थायी झोपड़ियां और दुकानें भी बना ली गई हैं। सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) के असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव तोमर ने…

Read More