Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»Kedarnath Yatra: मानसून के दौरान केदारनाथ में दी जाएंगी हेली सेवाएं, ये कंपनी जारी रखेगी उड़ान
    उत्तराखंड

    Kedarnath Yatra: मानसून के दौरान केदारनाथ में दी जाएंगी हेली सेवाएं, ये कंपनी जारी रखेगी उड़ान

    adminBy adminJune 28, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Kedarnath Yatra: मानसून के दौरान केदारनाथ में दी जाएंगी हेली सेवाएं, ये कंपनी जारी रखेगी उड़ान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मानसून के मौसम में हेली सेवा से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले ‌तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थया‌त्री मानसून में भी हेली सेवा के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए 30 जून के बाद श्री केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि 05 जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से श्री केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों द्वारा मानसून के दौरान सामान्यता श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी। ऐसे में यह एक सकारात्मक कदम हैं कि बरसात के दिनों में भी तीर्थयात्रियों को हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका सीधा लाभ बरसात के मौसम में श्री केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हेली सेवा के लिए आवश्यक मानकों का पालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि श्री केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा दी जाती है। यहां नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। पहली बार इस साल मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी। इसमें प्रतिदिन करीब 200 से 250 तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे।

    chardham yatra kedarnath news news uttarakhand uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ हेली सेवा चारधाम यात्रा
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version