Author: admin

भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग की है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद साक्षी ने कहा कि हाल के समय में राजस्थान में घटी घटनाएं चिंताजनक हैं। हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। कानून व्यवस्था कायम रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। हिंदू…

Read More

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आने वाली हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए बीजेपी उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। मुर्मू 11 जुलाई की सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां बीजेपी ने उनका भव्य स्वागत करने का कार्यक्रम बनाया है। एयरपोर्ट से उन्हें सीधे बीजापुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस लाया जाएगा। कुछ देर के विश्राम के बाद मुर्मू सीधे सीएम हाउस पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सांसद और धामी सरकार के मंत्री व विधायकों से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति चुनाव…

Read More

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून थाना सहसपुर द्वारा सूचना नोट कराई गई कि शीशम बाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर एक कार नदी में बह गई है, जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों व जिला पुलिस द्वारा सकुशल निकाल दिया गया है। एक व्यक्ति लापता है ,जिसकी सर्चिंग की जानी है। उपरोक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सघन सर्च अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि शनिवार देर रात कार सवार तीनो व्यक्ति पोंटा साहिब से अपने रिश्तेदार से मिलकर घर वापस जा रहे थे तभी शिमला बाईपास के सिंघनीवाला से धर्मा वाला…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में बूस्टर डोज लगने से पर्याप्त एंटीबॉडी बनेंगी, जो वायरस का मुकाबला करेगी। धर्मगुरुओं का कहना है कि जान की हिफाजत करना सबसे बड़ा धर्म है। कहा कि यह गौरव की बात है कि हिंदुस्तान से दुनियाभर के देश वैक्सीन मांग रहे हैं, तो भला टीका लगवाने में हम क्यों पीछे रहें। धर्मगुरुओं ने अपनी बारी आने पर बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। कहा कि कोरोना का टीका देश के वैज्ञानिकों की देखरेख में बना है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने वैश्विक महामारी के…

Read More

उत्तराखंड शासन ने नौकरशाही में भारी फेरबदल करते हुए 50 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 24 आईएएस एवं 22 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। क‌ई विभागों के सचिव, अपर सचिव बदले गए हैं तो क‌ई विभागों को न‌ए निदेशक मिले हैं। इतना ही नहीं टिहरी गढ़वाल एवं बागेश्वर जिले के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। अभी तक जहां बागेश्वर जिले की कमान आईएएस अधिकारी विनीत कुमार के हाथों में थी वहीं अब आईएएस रीना जोशी को बागेश्वर जिले के न‌ए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अब तक बागेश्वर के डीएम का कार्यभार संभाल रहे…

Read More

मौसम विभाग ने पौड़ी व नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश व कहीं कहीं पर अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पौड़ी, नैनीताल के अलावा शनिवार के लिए ही देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, चम्पावत, अल्मोड़ा बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। पौड़ी और नैनीताल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, पौड़ी और पिथौरागढ़ में पहली से बारहवीं तक के स्कूलों में छुट्टी…

Read More

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में नई विधानसभा बनाने का प्रस्ताव परवान तो चढ़ रहा है, लेकिन अब तक इसमें अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से इस पर सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके बावजूद राज्य सरकार वाइल्ड लाइफ मिटिगेशन प्लान का पैसा लंबे समय से भुगतान नहीं कर रही है। जिससे रायपुर में नई विधानसभा बनने का रास्ता अभी फिलहाल फंसा हुआ नजर आ रहा है। उधर, नई विधानसभा को लेकर कागजी कार्रवाई होने से बीजेपी सरकार के गैरसैंण में स्थायी राजधानी को लेकर राजनीतिक इच्छा शक्ति सवालों के घेरे में है। रायपुर क्षेत्र…

Read More

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी के सदस्य की ओर से उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच एसआईटी या उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की देखरेख में गठित कमेटी से कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर लगे आरोपों की जांच की मांग भी की।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री को पत्र सौंप रहे हैं। यदि एक सप्ताह में जांच शुरू नहीं हुई तो वह सीएम आवास के सम्मुख धरना देने को मजबूर होंगे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस…

Read More

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा  के आसार हैं। वहीं राज्‍य के दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया है, आज सुबह तड़के देहरादून में भारी बारिश हुई है और सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में मध्यरात्रि से हो रही जोरदार बारिश सुबह तक जारी रही। कोटद्वार में हल्के बादल छाए रहे। कोटद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। टिहरी में हल्की बारिश हुई। चमोली रात्रि से जारी बारिश सुबह थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे सुचारू है और यात्रा…

Read More

उत्तराखंड में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती शुरू होगी। मुख्य सचिव ने डीजीपी को भर्ती प्रक्रिया में होने वाली ठगी और लेनदेन की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कैमरों एवं सिविल इंटेलीजेंस आदि के माध्यम से निगरानी भी की जाएगी। गुरूवार मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में सेना, पुलिस और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सचिवालय में भर्ती की तैयारियों की समीक्षा की। भर्ती रैली के लिए विभागवार जिम्मेदारियां भी तय कर दी गईं हैं। मुख्य सचिव ने जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर…

Read More