Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: रायपुर में नए विधानसभा भवन बनने का रास्ता हो रहा साफ… जानिये क्या है अड़चन
    उत्तराखंड

    देहरादून: रायपुर में नए विधानसभा भवन बनने का रास्ता हो रहा साफ… जानिये क्या है अड़चन

    adminBy adminJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: रायपुर में नए विधानसभा भवन बनने का रास्ता हो रहा साफ… जानिये क्या है अड़चन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के रायपुर क्षेत्र में नई विधानसभा बनाने का प्रस्ताव परवान तो चढ़ रहा है, लेकिन अब तक इसमें अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से इस पर सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके बावजूद राज्य सरकार वाइल्ड लाइफ मिटिगेशन प्लान का पैसा लंबे समय से भुगतान नहीं कर रही है। जिससे रायपुर में नई विधानसभा बनने का रास्ता अभी फिलहाल फंसा हुआ नजर आ रहा है। उधर, नई विधानसभा को लेकर कागजी कार्रवाई होने से बीजेपी सरकार के गैरसैंण में स्थायी राजधानी को लेकर राजनीतिक इच्छा शक्ति सवालों के घेरे में है।

    रायपुर क्षेत्र में 60 हेक्टेयर भूमि के प्रस्ताव के संबंध में फारेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है। अब राज्य संपत्ति विभाग इस सिलसिले में एनपीवी (नेट प्रजेंट वेल्यू) की धनराशि वन विभाग के पास जमा कराएगा। चर्चा है कि केंद्र भी विधानसभा व सचिवालय के नए भवनों के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे चुका है। देहरादून के उत्तराखंड की राजधानी घोषित होने के बाद यहां स्थित विकास भवन को विधानसभा भवन में तब्दील किया गया था। यद्यपि, वहां बाद में सचिवालय के लिए भवन का विस्तार करने के साथ ही नए भवन भी बने, लेकिन इसमें जगह का अभाव है। इसे देखते हुए पूर्व में रायपुर क्षेत्र में विधानसभा भवन व सचिवालय भवन बनाने का निश्चय किया गया। फिर इसके लिए रायपुर में वन भूमि के साथ ही अन्य भूमि चिहि्नत करते हुए इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया।

    रायपुर में नई विधानसभा और सचिवालय भवन निर्माण के लिए करीब 300 एकड़ यानी करीब 121.45 हेक्टेयर भूमि चिह्नित है। इसमें से करीब 60 हेक्टेयर भूमि पर वनीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए 2017 में ही राज्यसंपत्ति विभाग 7.62 करोड़ रुपये वन विभाग में जमा करा चुका है। शेष करीब 61 हेक्टेयर भूमि के लिए उसे करीब 16 करोड़ रुपये जमा कराने हैं। राज्यसंपत्ति विभाग ने अभी यह धनराशि जमा नहीं कराई है। देहरादून में एक और विधानसभा भवन बनाए जाने की खुलकर पैरवी करने से सत्तारूढ़ दल की हिचक हमेशा से दिखाई दी है। सरकारों को हमेशा से ही तीन-तीन विधानसभाओं के औचित्य और पहाड़ बनाम मैदान के सियासी सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

    devbhumi news devbhumi samachar new assembly house uttarakhand pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार विधानसभा
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version