Author: admin
हरिद्वार लोकसभा से शनिवार को कई व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अधिकांश व्यापारी नेता रुड़की से हैं। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं युवा मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के भाजपा में शामिल होने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी कांग्रेस, बसपा, सपा तथा अन्य दलों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए थे। कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं के आधार पर ही सब…
राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई में बेशक कुछ कमी आई है, लेकिन उत्तराखंड में महंगाई बढ़ गई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसओ) के आंकडे़ इसकी तस्दीक कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ ने जून के महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में जून में 6.85 प्रतिशत महंगाई दर रही। यह मई की महंगाई दर से अधिक है। मई में राज्य की महंगाई दर 6.04 प्रतिशत थी। पिछले चार माह की महंगाई दर के आंकड़ों की तुलना में जून में सबसे अधिक महंगाई है। मार्च में राज्य की…
डीएम के निर्देश पर शहर में स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर बृहस्पतिवार को भी गरजता रहा। इस दौरान 30 अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया। डीएम ने यहां के एसडीएम को अतिक्रमण चिह्नित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। छह दिन से शुरू अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सड़कों से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के छह दिनों के दौरान केवल एक दिन बुलडोजर नहीं गरजा। बृहस्पतिवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने कैमल बैक रोड़,…
कांवड़ यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई से हो गई है। सावन की शुरुआत के साथ ही भोले के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा से पहले गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को एडवायजरी जारी की गई है और कहा गया है कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए क्योंकि कांवड़ यात्रा पर कुछ कट्टरपंथियों हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग के इनपुट की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह एडवायजरी कई राज्यों को जारी की है। यह एडवायजरी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई है और कहा…
उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच एक बार फिर तलवारें खिंच गईं हैं। हरक द्वारा बार बार अपनी घेराबंदी होती पूर्व सीएम ने आज करारा पलटवार करते हुए हरक की निष्ठा पर ही सवाल उठा दिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार के बाद भी कांग्रेस में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में हालांकि रावत ने हरक का नाम नहीं लिखा, लेकिन उनका एक एक शब्द हरक पर ही फूट रहा है। हरिद्वार लोकसभा…
आरटीआई के तहत सूचना मांगने में मैदानी जिले अव्वल, एक साल में मांगी गईं 35 हजार से अधिक सूचनाएं
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत सूचनाएं मांगने के मामले में मैदानी जिलों के लोग ज्यादा जागरूक हैं। वहीं, सालभर में सरकारी विभागों से लोगों ने 35 हजार से अधिक सूचनाएं मांगी हैं। राज्य सूचना आयोग में इस साल जनवरी से जून के बीच एक हजार नए वाद दायर हुए हैं। मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने बुधवार को आरटीआई को लेकर एक प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पिछले दो साल में राज्य में सर्वाधिक अनुरोध पत्र राजस्व तथा गृह विभाग में प्राप्त हुए हैं, जो कि कुल प्राप्त अनुरोध…
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा की चेतावनी… तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम जारी है। बीते दिन बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज वर्षा के एक से दो दौर हुए। वर्षा के कारण भूस्खलन और भूकटाव होने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को रुद्रप्रयाग और चमोली समेत चार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान पहाड़ में भूस्खलन होने और चट्टानें खिसकने की आशंका भी है। वहीं, दून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। विभाग ने मैदान में नदी-नालों में उफान आने की संभावना भी जताई है।…
दर्दनाक सड़क हादसा: कौडियाला के पास खाई में गिरी यात्रियों की कार… अब तक नहीं मिला कोई सुराग
उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी किनारे यात्रियों के सामान मिले हैं। बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया…
उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति के शुभारंभ के दिन शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने एलान किया है कि राज्य के करीब 72 हजार शिक्षक अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे। उनसे कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाएगा। शिक्षक संगठन कई वर्षों से यह मांग उठाते रहे हैं।शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में अब शिक्षक बीएलओ ड्यूटी नहीं करेंगे। उनका काम सिर्फ बच्चों को पढ़ाना होगा। इससे प्रदेश के 72 हजार शिक्षकों को विभिन्न कार्यक्रमों से निजात मिलेगी। बताया कि विभाग में पिछले कुछ समय में आठ हजार शिक्षकों की पदोन्नति हुई। जबकि सात हजार शिक्षकों की…
कांवड़ यात्रा: रुड़की से नीलकंठ तक 60 किमी हाइवे मेला क्षेत्र घोषित… आम जनता से ये ख़ास अपील
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा के लिए शिव भक्तों की आमद तीर्थनगरी में बढ़ने लगी है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शीघ्र ही कांवड़ मेला क्षेत्र के थानों में अतिरिक्त फोर्स भी पहुंच जाएगा। नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। तीर्थनगरी क्षेत्र धीरे-धीरे केशरिया रंग में रंगने लगी है। कोरोना काल में दो वर्ष तक बाधित रही कांवड़ यात्रा में इस वर्ष बड़ी संख्या में…
