Author: admin
उत्तराखंड में फिर बेकाबू हो रही कोरोना की रफ़्तार… मिले 308 पॉजिटिव, देहरादून में सर्वाधिक मामले
उत्तराखंड में अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 308 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 164 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1495 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1359 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1935 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 177, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 34, पौड़ी में…
उत्तराखंड टनल पार्किंग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बनेगा… 180 पार्किंग स्थल चिन्ह्ति
उत्तराखंड में चारधाम समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर वाहनों के उमड़ने से लग रहे जाम की समस्या से अब मुक्ति मिलेगी। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आटोमेटेड कार पार्किंग के लिए टनल या केविटी पार्किंग को स्वीकृति दे दी है। इनके निर्माण के लिए तीन कार्यदायी संस्थाएं चिह्नित की गई हैं। मंत्रिमंडल ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास में बाधक भूस्खलन स्थलों के ठोस उपचार के संबंध में लिया। इस संबंध में गठित उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र से संबंधित नियमों को हरी झंडी दिखा दी गई है। पार्किंग की समस्या का टनल से…
पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने आज शुक्रवार सुबह कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक कक्ष के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि वह अल्प वेतन पर भी पूरी तत्परता से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। दो साल से वेतन वृद्धि ना करने का आरोप कोरोनाकाल में ड्यूटी के दौरान कई लोग संक्रमित भी हुए, पर अपनी सुध भुलाकर उन्होंने मरीजों की सेवा की। दो साल से उनकी कोई वेतन वृद्धि नहीं हुई है। उनसे कहा गया कि पहले मार्च और फिर जुलाई में वेतन बढ़कर आएगा, पर कोई इंक्रीमेंट नहीं…
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक सरकारी स्कूल में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कूल की 6-7 छात्राएं अचानक चिल्लाने लगीं। कुछ देर में वो बेहोश हो गई। छात्राओं की यह हालत देखकर स्कूली शिक्षकों और अन्य छात्र भी डरे सहमे रहे। स्थानीय लोगों का ऐसा विश्वास था कि भूत-बाधा के चलते छात्राओं का ऐसा हाल हुआ। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में विद्यार्थियों के बदहवास होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही…
पहाड़ की महिलाओं के लिए पहाड़ पर पहाड़ जैसी समस्याएं हैं। जिनसे उन्हें हर दिन दो-चार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सौंग घाटी के घुत्तू क्षेत्र का सामने आया, जहां एक गर्भवती ने चिकित्सा और यातायात सुविधा के अभाव में रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। शुक्र रहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला बीती 25 जुलाई का है। प्रातः ही ग्राम पंचायत ‘हल्द्वाड़ी’ के गंधकपानी (सेरा) की एक गर्भवती संगीता देवी पत्नी दिनेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर के लिए स्वजन के साथ निकली। गर्भवती को कुछ किलोमीटर चलने के बाद ही प्रसव पीड़ा उठी और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में कुल 36 प्रस्ताव आए। इनमें से 35 को मंजूरी दी गई। एक प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। बकौल मुख्य सचिव, पर्यटन सीजन, चारधाम यात्रा जैसे मौकों पर पार्किंग की समस्या पहाड़ में सबसे चुनौतीपूर्ण है। कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: कुमाऊं में ऋषिकेश एम्स का सैटेलाइट सेंटर खोलने के लिए राज्य सरकार केन्द्र को देगी 100 एकड़ जमीन निःशुल्क उत्तराखंड इलेक्ट्रॉनिक…
जीएसटी की अदायगी में कर चोरी थमने का नाम नहीं ले रही। स्टेट जीएसटी की टीम ने एक फैक्ट्री व ठेकेदार के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) की टीम ने हर्रावाला स्थित फैक्ट्री नुवूड इंडस्ट्री पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री संचालक ने पूरा कर जमा नहीं किया है। वहीं, ऐसे आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ लिया है, जो अनुमन्य नहीं है। वहीं, भाड़े पर रिवर्स चार्ज की अदायगी भी नहीं की गई। स्टेट जीएसटी के उपायुक्त यशपाल सिंह के अनुसार, माल…
उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीडीओ व अन्य पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, अवैध खनन, सहकारिता और शिक्षा विभाग में भर्ती घोटालों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। वहीं, केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भी प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून के विकासनगर इलाके में एक निजी स्कूल प्रबंधन के शुक्रवार को छुट्टी किए जाने के आदेश को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया में मामले के वायरल होने के बाद से ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मचा है। हिन्दू वादी संगठनों के भारी विरोध के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आया। विकासनगर स्थित ब्राइट एंजल स्कूल पर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्कूल ने शुक्रवार को साढ़े 12 बजे छुट्टी करने पर हंगामा खड़ा हो गया है। मामले को बीते दिनों झारखंड के स्कूलों में रविवार के…
पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर लगी कांवड़ रही आकर्षण का केंद्र, हरिद्वार से सहसपुर पहुंची यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर लगी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर की कावड़ आकर्षण का केंद्र रही। हरिद्वार से कांवड़ यात्रा सहसपुर पहुंची। सावन की शिवरात्रि के पर ब्रह्ममुहूर्त में किए जाने वाले हरिद्वार गंगा स्नान के लिए सोमवार शाम को सहसपुर के महादेव प्राचीन शिव मंदिर से शिव भक्तों का एक दल हरिद्वार के लिये रवाना हुआ। जिसकी अगुवाई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने की। इस दौरान सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, संदीप अंतिल, कलीराम सकलानी, अनिल कुमार, सूरज रावत, सचिन पंवार आदि लोग शामिल रहे। महादेव प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में किया…
