Author: admin
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 143 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 348 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1675 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1856 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 58, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 32, अल्मोड़ा, चंपावत और उत्तरकाशी में एक-एक, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पांच-पांच, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में दो और ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित…
टनकपुर से देहरादून के बीच जल्द ही जनशताब्दी रेल सेवा शुरू होगी। केंद्रीय रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान इस पर सहमति दी है। शनिवार को सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके समक्ष राज्य के कई लंबित मसले रखे। धामी ने कहा कि मौजूदा समय में कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने के लिए देहरादून-काठगोदाम के मध्य चलने वाली एक मात्र रेल सेवा है। नेपाल बोर्डर होने के कारण वहां के लिए लोगों का आवागमन टनकपुर से ही होता है। इसलिए कुमाऊं-गढवाल…
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के पुहाना स्थित एक फैक्टरी में खोदाई के दौरान करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे मजदूर को किसी तरह रस्सी के सहारे बाहर खींचकर बचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार पुहाना में एक्सा नाम की फैक्टरी में ग्लूकोज बनाया जाता है। फैक्टरी में निर्माण कार्य चल रहा है। लोहे के सरियों का जाल डालने के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे की चौड़ाई काफी कम…
अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीन द्वारा बनाया गया गांव, जिसका उल्लेख हाल ही में पेंटागन की एक रिपोर्ट में किया गया है, उस इलाके में है जिस पर चीन का नियंत्रण है। यह बात यहां सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को कही। सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम पर अमेरिकी विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में एक विवादित क्षेत्र में एक बड़ा गांव बनाया है। एक सूत्र ने कहा कि ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ लगता गांव चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में…
आरटीओ में दिव्यांगजनों को सीढ़ियों के झंझट से मिलेगी मुक्ति, लिफ्ट लगाने के साथ ही बनाए जाएंगे रैंप
संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के साथ ही गाड़ियों का पंजीकरण, टैक्स जमा कराने या फिर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने आ रहे लोगों खासकर दिव्यांग लोगों को अब पहली मंजिल पर आने जाने के लिए सीढ़ियों के झंझट से मुक्ति मिलेगी। यहां पर कार्यालय में लिफ्ट लगाने के साथ ही रैंप की व्यवस्था की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को आरटीओ डीसी पठोई की ओर से शासन को भी भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने ऐसे सरकारी विभागों जहां आम लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां दिव्यांगों की असुविधाओं को देखते हुए लिफ्ट लगाने…
उत्तराखंड के रामनगर में बहन की खुदकुशी का बदला लेने के लिए सैन्यकर्मी भाई ने व्यापारी को ठिकाने लगा दिया और खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बहन की खुदकुशी के लिए वह व्यापारी को ही जिम्मेदार मानता था। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हत्यारोपी सैन्यकर्मी भरत आर्य के पिता की चोरपानी में लोहार की दुकान है। दुकान के बगल में ही सुहेल सिद्दीकी की स्टेशनरी की बीते दस साल से दुकान है। हत्यारोपी ने बताया कि सेना में जाने से पहले वह कभीकभार सुहेल की दुकान पर बैठ…
उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका स्वाद लेगा। राज्य से आम, राजमा व शहद का निर्यात किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उत्पादित आम और शहद की पहली खेप को एपीडा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तराखंड से 15673 मीट्रिक टन कृषि व बागवानी उत्पादों का निर्यात विभिन्न देशों के लिए किया गया। इसकी कीमत 95.40 करोड़ है। प्रदेश सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि…
गर्भवती की मौत का मामला, फूल बरसाने के लिए हेलीकॉप्टर जिंदगी बचाने के लिए नहीं: कांग्रेस अध्यक्ष
उत्तराखंड में डॉक्टर और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने के बावजूद गर्भवतियों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले पांच सालों में गर्भवतियों की मौत के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। कभी इलाज न मिलने, कभी एम्बुलेंस न मिलने और कभी प्रसव की दिक्कतों की वजह से आए दिन गर्भवतियां दम तोड़ रही हैं। एक तरफ देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है दूसरी तरफ पहाड़ की महिलाओं को जीवन बचाने के लिए समय पर इलाज नहीं मिल रहा। राज्य में पिछले पांच सालों में 798 गर्भवतियों की मौत हुई। यह स्थिति तब है जब मातृ व…
बर्फीले रास्तों के बीच साइकिल से खारदुंग ला पास पहुंचा उत्तराखंड का ये युवा, बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल ने 29 दिन में अल्मोड़ा से लेह लद्दाख के खारदुंग ला दर्रा के पास 5359 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर कीर्तिमान स्थापित किया है। अजय सिंह (22) ने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही साइकिलिंग को बढ़ावा देना है। यात्रा के बारे में बताया कि अल्मोड़ा से होते हुए वह नैनीताल, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल, चंडीगढ़, होशियारपुर होते हुए श्रीनगर पहुंचे। बेहद दुर्गम और बर्फीले रास्ते से होते हुए वह जोजिला पास 3528 मीटर, खारदुंग ला 5359 मीटर, नामिकाला 3700 मीटर,…
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में गंभीर संक्रमण से पीड़ित 12 दिन के नवजात को उपचार के लिए लाया गया, लेकिन इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के आगे माता पिता के डेढ़ घंटे तक गिड़गिड़ाने के बावजूद बच्चे को नीकू वार्ड में बेड नहीं मिला। एम्स से जौलीग्रांट अस्पताल ले जाने के दौरान नवजात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अब नवजात के माता पिता ने स्वास्थ्य मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। रुड़की के ढंढेरा फाटक निवासी भूपेंद्र गुसाईं के 12 दिन के बच्चे का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। बच्चे का पेट फूलने लगा और उसको तेज…
