Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»सुसाइड मशीन: ‘बिना दर्द के 1 मिनट में मौत’, ‘मौत की मशीन’ को स्विट्जरलैंड में कानूनी मंजूरी
    अंतर्राष्ट्रीय

    सुसाइड मशीन: ‘बिना दर्द के 1 मिनट में मौत’, ‘मौत की मशीन’ को स्विट्जरलैंड में कानूनी मंजूरी

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सुसाइड मशीन: ‘बिना दर्द के 1 मिनट में मौत’,  ‘मौत की मशीन’ को स्विट्जरलैंड में कानूनी मंजूरी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    स्विट्जरलैंड सरकार ने सुसाइड मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस मशीन के जरिए कोई भी व्यक्ति बिना किसी दर्द के 1 मिनट में मर सकता है। कहा जा रहा है कि ये मशीन ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें बहुत गंभीर बीमारी होती है और जो हिल-डुल भी नहीं पाते।

    Switzerland Suicide Machine: स्विट्जरलैंड सरकार ने सुसाइड मशीन के इस्तेमाल को कानूनी मंजूरी दे दी है। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इस मशीन से किसी भी व्यक्ति की 1 मिनट के भीतर बिना किसी दर्द के मौत हो सकती है। ये मशीन ताबूत के आकार की बनी हुई है. इस मशीन के जरिए ऑक्सीजन का लेवल बहुत कम कर दिया जाता है जिससे 1 मिनट के अंदर मौत हो जाती है।

    एग्जिट इंटरनेशनल (Exit International) नाम की संस्था के डायरेक्टर डॉ. फिलिप निट्स्के (Dr Philip Nitschke) ने इस ‘मौत की मशीन’ को बनाया है। उन्हें ‘डॉ. डेथ’ भी कहा जाता है।

    स्विट्जरलैंड में इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता मिली हुई है। एग्जिट इंटरनेशनल का दावा है कि पिछले साल स्विट्जरलैंड में 1,300 लोगों ने दूसरों की मदद से आत्महत्या की थी।

    कहा जा रहा है कि इस मशीन को ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो बीमारी की वजह से हिल-डुल भी नहीं पाते। ब्रिटिश वेबसाइट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मशीन को अंदर से भी ऑपरेट भी किया जा सकता है। बीमार व्यक्ति मशीन के अंदर पलकें झपकाकर भी इस मशीन को चला सकता है। इस मशीन में बायोडिग्रेडेबल कैप्सूल लगा है जिसे ताबूत की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस मशीन को Sarco नाम दिया गया है और अभी इसका प्रोटोटाइप पेश किया गया है। डॉ. निट्स्के ने बताया, ‘अगर सब ठीक रहा तो अगले साल तक ये मशीन उपलब्ध हो जाएगी। ये अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है, लेकिन हम इसके काफी करीब हैं।

    हालांकि, ऐसी मशीन बनाने पर डॉ. निट्स्के की आलोचना भी हो रही है. इंडिपेंडेंट ने बताया कि कुछ लोगों ने मशीन के इस्तेमाल करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि ये खतरनाक गैस चैंबर है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये मशीन लोगों को खुदकुशी के लिए उकसाएगी।

    फिलहाल दो मशीन के प्रोटोटाइप तैयार हैं। तीसरी मशीन का प्रोडक्शन भी किया जा रहा है और अगले साल तक इसके तैयार होने की संभावना है।

    uttarakhand news uttarakhand samachar देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    पेरिस ओलंपिक-2024 में देश को कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वालीं मनु भाकर ने राजधानी दून में लिया प्रशिक्षण; कोच ने दी बधाई

    July 29, 2024

    राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

    December 19, 2023

    रुड़की में बुजुर्ग महिला पर खतरनाक कुत्ते का हमला, पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया

    December 9, 2023

    आज देहरादून में गौतम गंभीरकेविन पीटरसन सहित कई दिग्गज दिखाएँगे अपनी बल्लेबाजी का जलवा

    November 25, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version