Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आज देहरादून में गौतम गंभीरकेविन पीटरसन सहित कई दिग्गज दिखाएँगे अपनी बल्लेबाजी का जलवा
    Uncategorized

    आज देहरादून में गौतम गंभीरकेविन पीटरसन सहित कई दिग्गज दिखाएँगे अपनी बल्लेबाजी का जलवा

    adminBy adminNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज देहरादून में गौतम गंभीरकेविन पीटरसन सहित कई दिग्गज दिखाएँगे अपनी बल्लेबाजी का जलवा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    लीजेंड लीग क्रिकेट में भीलवाड़ा किंग्स और मणिपाल टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपाल टाइगर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। मणिपाल की तरफ से खेलते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन ने गदर मचाते हुए सीजन का पहला शतक जड़ दिया।  भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भीलवाड़ा के कप्तान इरफान पठान का यह फैसला उस वक्त गलत साबित हो गया जब मणिपाल टाइगर्स के ओपनर रॉबिन उथप्पा और चैडविक वाल्टन ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। तेज खेलते हुए रॉबिन उथप्पा ने 51 की पारी खेली। इसके बाद वाल्टन का तूफान आया।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की शुरुआत खराब रही। 6 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लगा। पिछले मैच के हीरो रहे कप्तान इरफान पठान का भी बल्ला खामोश रहा। भीलवाड़ा की तरफ से तिलकरत्ने दिलशान ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। मणिपाल टाइगर्स की तरफ से इमरान खान ने तीन विकेट लिए। परविंदर अवाना को 2 विकेट मिले। राजधानी देहरादून में प्रचार प्रसार की कमी के चलते स्टेडियम आधा भी नहीं भर पाया। 25 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में करीब पांच हजार क्रिकेटप्रेमी ही पहुंच पाए। हालांकि दून समेत दूसरे शहरों से भी क्रिकेट प्रेमी मैच देखने आए। जो दर्शक आए भी उन्हें मुख्य गेट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। जैसे ही मैच शुरू होने से पहले गेट खुला अचानक भगदड़ मच गई।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक साल बाद रौनक देखने को मिली। बीते साल सितंबर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच खेले गए थे। इसके करीब एक साल से ज्यादा के समय के बाद दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेले गए। दूसरा मैच आज यानी शनिवार को इंडिया कैपिटल्स व साउदर्न सुपर स्टार्स और आखिरी दिन गुजरात जायंट्स व अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। छह-छह टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के पांच शहरों देहरादून, रांची, जम्मू, वायजाग और सूरत में खेला जा रहा है। 18 नवंबर से शुरू हुई लीग का समापन नौ दिसंबर को होगा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक साल बाद क्रिकेट मुकाबला खेला गया। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए तैयार किए गए मैदान का हाल देखकर खिलाड़ियों के चेहरे का रंग उतर गया। मैदान में कई जगह मिट्टी के स्पॉट नजर आए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार लीजेंड लीग क्रिकेट
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version