Author: Amit Thapliyal

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में नौ जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 120 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1006 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 977 सक्रिय मरीज थे।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1919 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 71 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 10, नैनीताल में 30, अल्मोड़ा में सात, चमोली में एक, पौड़ी में…

Read More

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19-कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे। मई 1984 में सियाचिन में पेट्रोलिंग के दौरान 20 सैनिकों की टुकड़ी के साथ वह भी ग्लेशियर की चपेट में आ गए। कुछ समय बाद सभी को शहीद घोषित कर दिया गया था। सेना की ओर से बीती 14 अगस्त को शहीद हर्बोला के परिजनों को उनका पार्थिव शरीर मिलने की सूचना दी गई।  बुधवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर आर्मी कैंट लाया गया। दोपहर 12:11 बजे आर्मी वाहन से देशभक्ति गीत और नारों के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को घर के लिए रवाना…

Read More

झारखंड के देवधर में रोपवे के दुर्घटनाग्रस्त होने पर ट्रॉली में फंसे पर्यटकों की जान बचाने वाले कैप्टन देवेश जोशी को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। मूलरूप से जिला पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली निवासी कैप्टन देवेश ने झारखंड के देवधर में रोपवे में फंसे 21 पर्यटकों की जान बचाई थी। वह टीम का नेतृत्व करते ट्रॉलियों तक पहुंचे थे। इसे ऑपरेशन त्रिकूट नाम दिया गया था।  अदम्य साहस, परिश्रम, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके…

Read More

श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को गढ़वाल मंडल के 22 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा में 8046 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। सबसे अधिक 780 छात्र-छात्राएं बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि सबसे कम 81 छात्र-छात्राएं मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विवि ने तैयारियां पूरी कर ली है। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 32 बीएड कॉलेजों में 3100 सीटों…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में पकड़े गए उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता हाकम सिंह का नाम भी उछलने लगा। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि हाकम सिंह बैंकांक भाग गया था। एसटीएफ लगातार उस पर नजर बनाए हुए थे। उसे हिमाचल भागने का प्रयास करते हुए…

Read More

हाईटेंशन विद्युत पोल पर तिरंगा झंडा लगा रहा नगर पालिका का कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। आउटसोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने पालिका प्रशासन से मुआवजे की मांग की। मांग पूरी होने के बाद ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  जानकारी के अनुसार नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी वसीम मलिक (35) निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर शनिवार को हाईवे पर हाईटेंशन पोल पर चढ़कर तिरंगा झंडा लगा रहा था।  इसी दौरान पालिका कर्मचारी…

Read More

ससुराल जाकर पत्नी पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुनीता निवासी संगम विहार, बाबूगढ़, विकासनगर ने शामली निवासी सुंदरपाल, कुलदीप और मीना के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि गत नौ अगस्त को रात में दस बजे सुंदरपाल इन लोगों के साथ घर पर आया…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से राज्य के युवा भी प्रेरित होंगे। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More

देहरादून के विकासनगर में थाना क्षेत्र अंतर्गत अणु गांव से 200 मीटर दूर अटाल-मीनस मोटर मार्ग पर एक कार टौंस नदी में गिर गई। कार में हिमाचल प्रदेश निवासी चालक था। करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार और चालक का कुछ पता नहीं चल सका है, शाम तक उसकी तलाश की जाती रही।  पुलिस को बुधवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि अटाल-मीनस मोटर मार्ग पर हादसा हुआ है। जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद के नेतृत्व में टीम घटना स्थल पर पहुंची। कार की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेज बहाव के बीच…

Read More