Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»गढ़वाल मंडल के 22 केंद्रों पर 21 अगस्त को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
    उत्तराखंड

    गढ़वाल मंडल के 22 केंद्रों पर 21 अगस्त को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalAugust 15, 2022Updated:September 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को गढ़वाल मंडल के 22 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा में 8046 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। सबसे अधिक 780 छात्र-छात्राएं बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि सबसे कम 81 छात्र-छात्राएं मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विवि ने तैयारियां पूरी कर ली है। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।

    श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 32 बीएड कॉलेजों में 3100 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने पहले 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे लेकिन बीएड में प्रवेश के लिए उम्मीद से अधिक आवेदन पत्र जमा होने के कारण विवि को आठ अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बढ़ाने पड़े हैं। अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 14 से बढ़ाकर 22 की गई है।

    कुलसचिव केआर भट्ट ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक है। बीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक की जिम्मेदारी सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट को दी गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विवि के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम का गठन किया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version