Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आज से चारधाम यात्रा का आगाज…. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु…. 6000 जवान निगरानी में तैनात
    Uncategorized

    आज से चारधाम यात्रा का आगाज…. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु…. 6000 जवान निगरानी में तैनात

    adminBy adminApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज से चारधाम यात्रा का आगाज…. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु…. 6000 जवान निगरानी में तैनात
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बुधवार से चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन को रवाना हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने से पहले तीर्थयात्रियों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। खास तौर पर, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इनके बिना कोई भी वाहन यात्रा मार्ग पर नहीं जा सकेगा।

    ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए तीर्थयात्रियों को पहले पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद नजदीकी एआरटीओ कार्यालय में जाकर ग्रीन कार्ड बनवाया जा सकता है। यह प्रक्रिया greencard.uk.gov.in पोर्टल पर लॉग इन करके पूरी की जा सकती है।

    अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के चालकों को पर्वतीय मार्गों के लिए वैध लाइसेंस बनवाना आवश्यक है। साथ ही वाहन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सूची और उनके मोबाइल नंबर का सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया गया है।

    इस बार यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है। राज्यभर से करीब 6000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त एटीएस (आतंकवाद रोधी दस्ता) और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) को भी पहली बार यात्रा में सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।

    यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए 624 सीसीटीवी कैमरे और जगह-जगह ड्रोन निगरानी के लिए लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से 10 एडिशनल एसपी, 28 सीओ, 64 इंस्पेक्टर, 387 सब इंस्पेक्टर, सैकड़ों कांस्टेबल, होमगार्ड, पीआरडी जवान और पैरा मिलिट्री की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं।

    संभावित आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ की 58 टीमें विभिन्न स्थलों पर मुस्तैद हैं। जल मार्गों की निगरानी के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग और श्रीनगर में जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें भी लगाई गई हैं। आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैनात हैं।

    इसके साथ ही अति आवश्यक सेवाओं को यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने देने के निर्देश जारी किए गए हैं। यातायात प्रभावित होने की स्थिति में ऐसे वाहनों को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version