Author: admin

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों…

Read More

क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी तीर्थ के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग व कार्तिकेय मन्दिर समिति लगातार प्रयासरत है तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ को रोपवे से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा डीपीआर कुछ समय पहले तैयार कर दी गयी थी। उत्तर भारत में भगवान कार्तिकेय का एकमात्र मंदिर रुद्रप्रयाग जनपद के क्रौंच पर्वत पर स्थित है, जिसे कार्तिक स्वामी कहा जाता है। इस मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए इसे रोपवे से जो़ड़ा जाएगा। मंदिर के बेस प्वाइंट कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक 1.4 किमी लंबा…

Read More

उत्तराखंड में मानसून भारी गुजर रहा है। अतिवृष्टि व भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने के साथ जानमाल की व्यापक क्षति उठानी पड़ रही है। प्रारंभिक आकलन में 15 जून से अब तक आपदा से एक हजार करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। इसमें भी मानसून ने सड़कों को सर्वाधिक जख्म दिए हैं। राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों समेत सभी तरह की सड़कों एवं पुलों को हुई क्षति 536 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कृषि भूमि, पेयजल व विद्युत लाइनों, सिंचाई गूलों, भवनों आदि को भी नुकसान पहुंचा है। मानसून अभी सक्रिय है और क्षति का आकलन…

Read More

इस बार रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधंसाव जोन सक्रिय हो गए है। कई पुराने भूस्खलन जोन भी सक्रिय हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। पुरसाड़ी और मैठाणा के बीच ट्रीटमेंट के पांच साल बाद फिर से भू-धंसाव शुरू हो गया है। यहां हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेजी से अलकनंदा की ओर धंस रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत हुई हिल कटिंग से जगह-जगह फिर से पुराने भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गए हैं। नंदप्रयाग के…

Read More

मोहद्दीनपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। आपसी समझौता होने पर महिला को उसकी ससुराल भेज दिया गया। डलमऊ के जमुनीपुर मजरे कल्याणपुर बैंती गांव के अंकित यादव गुरुवार की रात महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला के पति को शुक्रवार की सुबह इसकी भनक लग गई। उसने कमरे में खोजना शुरू किया तो अंकित बेड के नीचे छिपा मिला। महिला के पति…

Read More

पृथ्वी पर कई घटनाएं ऐसी होती हैं जो कभी-कभी ही होती हैं. इनमें कुछ पृथ्वी के अपनी धुरी और सूर्य के चारों ओर की जा रही परिक्रिमा के कारण होती हैं. इनमें सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण जैसी कई खगोलीय घटनाएं शामिल होती हैं. इन्हीं में एक घटना ‘जीरो शैडो डे’ होती है. इसी साल बेंगलुरू में स्कूली बच्चों और विज्ञान के छात्रों ने जीरो शैडो डे मनाया. धरती के कई हिस्‍सों में यह विशेष खगोलीय घटना साल में दो बार आती है, जब इसे देखा जाता है. अब सवाल ये उठता है कि ये जीरो शैडो डे क्या है और…

Read More

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रत्याशी के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। प्रत्याशी अपना भाषण पूरा नहीं कर सकीं। वह मंच पर ही भावुक हो गईं तो उन्हें सीएम ने ढांढस बंधाया। नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन की पार्वती को विजयी बनाएं। स्व. चंदन राम दास को बागेश्वर की हमेशा फिक्र थी। विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें…

Read More

चमोली जिले में जोशीमठ के पास हेलंग में मंगलवार रात को एक इमारत ढह गई है। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर इमारत के अंदर चार लोगों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अधिकारियों ने…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पद से पुलसकर्मियों को नवाजा। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।…

Read More

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एक अधिकारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और एक को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। गृह विभाग ने सोमवार शाम को इन अधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी थी। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने एवं अग्निशमन/आपात सेवा विभाग उत्तराखण्ड निम्नलिखित अधिकारियों को सराहनीय…

Read More