Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अन्य खबरें»यहाँ आधी रात में प्रेमिका से म‍िलने पहुंचा था युवक, पत‍ि ने पकड़कर नीम के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा
    अन्य खबरें

    यहाँ आधी रात में प्रेमिका से म‍िलने पहुंचा था युवक, पत‍ि ने पकड़कर नीम के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

    adminBy adminAugust 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    यहाँ आधी रात में प्रेमिका से म‍िलने पहुंचा था युवक, पत‍ि ने पकड़कर नीम के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मोहद्दीनपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। आपसी समझौता होने पर महिला को उसकी ससुराल भेज दिया गया।

    डलमऊ के जमुनीपुर मजरे कल्याणपुर बैंती गांव के अंकित यादव गुरुवार की रात महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला के पति को शुक्रवार की सुबह इसकी भनक लग गई। उसने कमरे में खोजना शुरू किया तो अंकित बेड के नीचे छिपा मिला। महिला के पति ने उसे बाहर निकाला और घर के सामने नीम के पेड़ से बांध दिया। आक्रोशित गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी।

    बात और न बढ़ जाए, इसलिए कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। राजघाट चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे और अंकित को पकड़ कर कोतवाली ले आए। महिला, उसके पति, देवर और ससुर को भी बुला लिया गया। अंकित ने बताया कि उसकी बहन महिला के साथ पढ़ती थी, इसी वजह से उसकी जान पहचान हो गई थी। वह उज्जैन दर्शन करने गया था। महिला ने प्रसाद मंगाया था। वह प्रसाद देने के लिए उसके घर आया था। उस पर गलत आरोप लगाए गए हैं। महिला के ससुर ने कहा क‍ि अंकित को उसकी बहू के कमरे से पकड़ा गया है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    पुलिस ने  बताया कि अंकित का शांतिभंग में चालान किया गया है। उसके साथ मारपीट करने के मामले में महिला के पति, देवर और ससुर पर भी कार्रवाई की गई।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

    December 19, 2023

    सीएम धामी का मध्यप्रदेश मे बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोले

    September 20, 2023

    ‘देसी देसी ना बोल्या कर’ गाने वाले सिंगर राजू पंजाबी का निधन

    August 23, 2023

    Zero Shadow Day: आज परछाई भी छोड़ देगी आपका साथ, जानिये कैसे होती है ये दुर्लभ खगोलीय घटना

    August 18, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version