Author: admin

चारधाम यात्रा तो शुरू कर दी गयी थी लेकिन उस पर लागू किये गए नियमों की वजह से अधिकतर यात्री चारधाम यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं। प्रतिदिन तय की गई तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़वाने के लिए अब उत्तराखंड सरकार फिर से हाईकोर्ट जाएगी। याचिका दाखिल कर सरकार कोर्ट से तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने का आग्रह करेगी। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में सीमित संख्या तय होने के कारण कई तीर्थयात्रियों को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों की ओर से चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय…

Read More

उत्तराखंड में जिला फॉस्ट ट्रेक कोर्ट ने पांच वर्षीय बालिका के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने वाले सौतेले बड़े भाई को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले अत्यधिक घृणित बताया है। वही पीडि़ता को सात लाख रुपये का प्रतिकर देने के आदेश दिए गए हैं। यह वाकया अप्रैल 2021 का है। नेपाली मूल का जनक बहादुर अपने दो नाबालिग बच्चों और पांच वर्ष की सौतेली बहन के साथ पिथोरागढ़ जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहता था। 32 वर्षीय जनक बहादुर अपनी सौतेली बहन को मारता पीटता था। इस मामले की कुछ लोगों ने जाजरदेवल थाने में सूचना दी।…

Read More

रुद्रपुर में एक मां ने अपने 6 साल के बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल (35) ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर निवासी का 17 साल पहले शिवनगर निवासी मेवराम से विवाह हुआ था। उनकी तीन बेटे हैं और मेवाराम टेलरिंग का काम करता है। बुधवार सुबह किसी बात पर घरेलू झगड़े की वजह से काजल अपने छोटे बेटे कुलदीप को लेकर अपने चचिया ससुर के घर खेड़ा में आ गई। सुबह…

Read More

उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार 23 सितम्बर की देर रात को डबरानी व गंगनानी के बीच यात्रियों की एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वाहन में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हुई है, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन तीनों घायलों का उपचार ज़िला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार गुरुवार एक स्विफ़्ट कार रात करीब दस बजे भटवाड़ी से हर्षिल की ओर जा रही थी, लेकिन गंगोत्री धाम से 45 किलोमीटर पहले उत्तरकाशी की ओर गंगनानी के निकट अनियंत्रित…

Read More

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के क्रम में घोषित लॉकडाउन से उद्योग, पर्यटन और परिवहन कारोबार को हुए नुकसान की भरपाई को राज्य सरकार ने बड़ी दरियादिली दिखाई है। एक ओर कई करों और नवीनीकरण शुल्क को माफ कर दिया गया था, तो दूसरी ओर सरकार ने छोटे कारोबारियों को अपने खजाने से भी आर्थिक मदद देने का फैसला लिया था। अब इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को एक और राहत देने का फैंसला किया है। इस वर्ष अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के कारण पर्यटन और परिवहन कारोबार पर पड़ी चोट को देखते हुए…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कुछ दिन पहले आम श्रधालुओं के लिए खोल दी गयी है। जिसके बाद यात्रियों के साथ ही पर्यटक व्यवसायियों के चहरे पर भी ख़ुशी के भाव चमक उठे थे। लेकिन अब कुछ दिन बाद ही ये ख़ुशी दूर होती नजर आ रही है। इसके पीछे का जो एकलौता और बड़ा कारण नजर आ रहा है वह ये कि उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा यात्रा पर जाने के लिए हर दिन की एक लिमिट तय की गयी है। और जिस दिन से यात्रा के ऑनलाइन पास बनने शुरू हुए उस दिन ही सारे स्लॉट्स बुक हो गए थे।…

Read More

उत्तराखंड में डेढ़ साल बाद बड़ी मुश्किल से स्कूल खुले। कई छात्रों में उत्साह देखने को मिला, लेकिन ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एक छात्र की स्कूल में झगड़े के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मजरा शीला निवासी विवेक सिंह 14 साल पुत्र राम सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। आज सुबह विवेक आठ बजे स्कूल पहुंचा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11.15 बजे पांचवां…

Read More

केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में सात हेली सेवाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह खुद सात अक्टूबर को देहरादून आएंगे। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। वह इस दिन हेली समिट में भी शामिल होंगे और देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को फ्लैग आफ करेंगे। देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ हवाई सेवा को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के साथ उत्तराखंड…

Read More

कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है और वह ये कि प्रदेश में टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। प्रदेश में अब तक 94 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 35 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले सबसे आगे हैं। इन जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। प्रदेश में 31 दिसंबर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का सरकार ने लक्ष्य रखा है। सोमवार को प्रदेश भर में 1077 केंद्रों पर 74 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन…

Read More

15वें भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेना के भव्य मार्च पास्ट के साथ हो गया है। दोनों देशों के सैनिकों ने अपनी-अपनी सेना की धुन पर मार्च पास्ट किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल वीएएएम ने दोनों देशों के संयुक्त युद्धाभ्यास उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत नेपाल के संयुक्त युद्धाभ्यास के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की सेना के बीच सद्भाव बढ़ेगा। इससे पहले रविवार को दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक एक दूसरे से रूबरू हुए। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देश के सैनिक आतंकवादी…

Read More