Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा केवल कागजो में… सुनसान पड़ा है पर्यटन प्रदेश… पर्यटक व्यवसायी मायूस
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा केवल कागजो में… सुनसान पड़ा है पर्यटन प्रदेश… पर्यटक व्यवसायी मायूस

    adminBy adminSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा केवल कागजो में… सुनसान पड़ा है पर्यटन प्रदेश… पर्यटक व्यवसायी मायूस
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कुछ दिन पहले आम श्रधालुओं के लिए खोल दी गयी है। जिसके बाद यात्रियों के साथ ही पर्यटक व्यवसायियों के चहरे पर भी ख़ुशी के भाव चमक उठे थे। लेकिन अब कुछ दिन बाद ही ये ख़ुशी दूर होती नजर आ रही है। इसके पीछे का जो एकलौता और बड़ा कारण नजर आ रहा है वह ये कि उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा यात्रा पर जाने के लिए हर दिन की एक लिमिट तय की गयी है। और जिस दिन से यात्रा के ऑनलाइन पास बनने शुरू हुए उस दिन ही सारे स्लॉट्स बुक हो गए थे।

    अब पर्यटन व्यवसायी के साथ ही श्रद्धालु भी यह सवाल पूछ रहे हैं कि चारधाम यात्रा पर आए पर्यटकों पर इतनी सख्ती क्यों ??? पहले पंजीकरण प्रक्रिया (जहां 90% लोग फेल), फिर ई पास, फिर ग्रीनकार्ड, फिर ट्रिप कार्ड, जगह जगह पेपर चेक। यात्रा तो खुल गयी है लेकिन वाहन खाली हैं होटल खाली हैं सड़के बेरंग हैं। जबकि पंजीकरण 100% हो चुका है लेकिन पर्यटक हैं कहाँ? आखिर यह कैसी यात्रा चला रही है।

    800 लोग केदारनाथ और 1000 लोगों की बद्रीनाथ धाम में दर्शन के नियम। यह एक भद्दा मजाक क्यों किया जा रहा है? लोगों का कहना है कि नियमावली यह हो सकती थी कि जिन देश प्रदेश के यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है या 72 घण्टे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट हो वह सभी यात्रा पर आ सकते हैं। यात्रियों की संख्या को सीमित करना पर्यटन व्यवसायियों के साथ छलावा मात्र है। एक समस्या यह भी है कि अधिकतर लोगों ने अपने घर से ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया किंतु वह यात्रा पर नहीं आ रहे है, ना ही अपना पंजीकरण रद्द करवा रहे हैं। जिससे उत्तराखंड सरकार के पंजीकरण पोर्टल 100% बुकिंग दिखा रहा है किंतु यात्री यात्रा पर ही नही आ रहे ना ही उनके स्थान पर नए यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा मिल रही है जिससे वह यात्रा से वंचित हो रहे हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड चारधाम यात्रा उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version