Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने में मदद के लिए $270 मिलियन खर्च किए
    अंतर्राष्ट्रीय

    एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने में मदद के लिए $270 मिलियन खर्च किए

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अमेरिका में अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत दिलाने के लिए एक बड़ी राशि खर्च की है। मस्क ने कम से कम $270 मिलियन (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) खर्च किए, जो 2010 के बाद से किसी भी एक राजनीतिक दानकर्ता द्वारा किए गए सबसे बड़े योगदानों में से एक है। यह खुलासा गैर-लाभकारी संस्था ओपनसीक्रेट्स के डेटा से हुआ है।

    ट्रम्प समर्थक टिम मेलन से अधिक खर्च
    वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, मस्क ने ट्रंप समर्थक टिम मेलन की तुलना में अधिक धन खर्च किया है, जिन्होंने लगभग $200 मिलियन दान किए थे। संघीय चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेजों के अनुसार, मस्क ने ट्रंप का समर्थन करने के लिए स्थापित एक राजनीतिक कार्रवाई समिति, अमेरिका पीएसी को $238 मिलियन का दान दिया। इसके अलावा, मस्क ने आरबीजी पीएसी को अतिरिक्त $20 मिलियन भी दिए। यह समिति ट्रंप की कट्टरपंथी छवि को नरम करने के लिए गर्भपात जैसे मुद्दों पर विज्ञापन अभियान चला रही थी।

    ट्रंप प्रशासन में एलन मस्क को बड़ी जिम्मेदारी
    चुनाव जीतने के बाद से, ट्रंप अपनी टीम को मजबूत करने में जुट गए हैं और इस प्रक्रिया में उन्होंने एलन मस्क को भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मस्क को ट्रंप प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गर्वमेंट इफिशियंसी का प्रमुख बनाया गया है। यह विभाग संघीय बजट में 2 ट्रिलियन डॉलर की कटौती करने के उपाय सुझाएगा। ट्रंप ने इसे अमेरिकी जनता के लिए एक बड़ा तोहफा बताया है।

    डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण समारोह
    डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को हराकर यह जीत हासिल की थी। कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में से जीत के लिए 270 वोटों की आवश्यकता थी, और ट्रंप को 300 से अधिक वोट मिले। शपथग्रहण समारोह से पहले, 6 जनवरी को संसद इलेक्टोरल वोटों का सत्यापन करेगी।

    $270 मिलियन खर्च किए Donald Trump Elon Musk spent $270 million US Presidential Election अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

    January 2, 2026

    इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

    December 29, 2025

    सुमात्रा में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़–भूस्खलन से 10 की मौत, 2,000 से ज्यादा घर जलमग्न

    November 26, 2025

    सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका

    November 17, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version