Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मनोरंजन»‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 
    मनोरंजन

    ‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में जल्द ही एक और नाम जुड़ने जा रहा है—’परम सुंदरी’। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट तय की गई है। फिल्म का एक आकर्षक मोशन पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

    ‘परदेसिया’ सॉन्ग ने मचाया धमाल
    फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला गाना ‘परदेसिया’ रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक ट्रैक में सिद्धार्थ और जाह्नवी के बीच शानदार तालमेल और गहराता प्यार देखने को मिलता है। गाने की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

    लव स्टोरी का नया दौर
    हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्रेमकहानियों की वापसी देखने को मिल रही है। पहले ‘सैयारा’ और अब जल्द ही रिलीज होने वाली ‘धड़क 2’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्में दर्शकों के रोमांटिक मूड को भुनाने को तैयार हैं। ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आएगी, वहीं ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री मुख्य आकर्षण होगी।

    फिल्म की कहानी
    ‘परम सुंदरी’ एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो दो अलग-अलग संस्कृतियों और सोच वाले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। सिद्धार्थ फिल्म में दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन ‘परम’ का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जाह्नवी एक केरल की परंपरागत कलाकार ‘सुंदरी’ बनी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जीवन के दो विपरीत ध्रुव, प्रेम के धागे से बंध जाते हैं।

    निर्देशन व निर्माण
    फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘दसवी’ जैसी दमदार फिल्म बनाई थी। फिल्म को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जो अपने अनोखे कंटेंट के लिए जानी जाती है।

    (साभार)

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

    January 2, 2026

    2026 के पहले दिन सामने आया ‘स्पिरिट’ का दमदार फर्स्ट लुक, संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया पोस्टर

    January 1, 2026

    ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ग्रैंड फिनाले तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज का आखिरी एपिसोड

    December 31, 2025

    50 लाख की फिल्म ने कमाए 120 करोड़, ‘‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ बनी साल की सबसे बड़ी हिट

    December 30, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version