Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, August 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का जादू, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का जादू, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा चर्चा में रहती है, और इस बार यह चर्चा शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर थी। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जहां उनके अपोजिट नजर आए विक्रांत मैसी। हालांकि फिल्म ने जितनी उम्मीदें जगाईं थीं, थिएटर्स में रिलीज के बाद उतना ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

    पहले दिन की कमाई महज 30 लाख, वीकेंड पर भी नहीं मिला रिस्पॉन्स
    फिल्म की ओपनिंग बेहद कमजोर रही। पहले दिन सिर्फ 30 लाख रुपये की कमाई हुई। शनिवार को मामूली उछाल आया और आंकड़ा 49 लाख तक पहुंचा, लेकिन रविवार की छुट्टी के बावजूद दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा नहीं हो सका। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म ने केवल 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    50 करोड़ के बजट पर भारी पड़ा कमजोर कंटेंट
    करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म लागत के मुकाबले बेहद पीछे है। कमजोर स्क्रिप्ट और औसत अभिनय के चलते यह फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं सकी। विक्रांत मैसी जहां एक दृष्टिहीन युवक के किरदार में नजर आए, वहीं शनाया ने भी दृष्टिहीन की तरह जिंदगी जीने की कोशिश की है, लेकिन दोनों का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा।

    अन्य फिल्मों के मुकाबले भी पड़ी फीकी
    फिल्म की रिलीज के साथ ही मुकाबला राजकुमार राव की ‘मालिक’ और हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपरमैन’ से था। जहां ‘सुपरमैन’ बॉक्स ऑफिस पर छाई रही और ‘मालिक’ ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया, वहीं ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इन दोनों फिल्मों की रेस में कहीं पीछे छूट गई।

    पहले सप्ताह में ही बॉक्स ऑफिस से बाहर होने के आसार
    प्रारंभिक आंकड़ों और समीक्षकों की राय को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले सप्ताह के अंत तक ही थिएटर से उतर सकती है। कमजोर कहानी, धीमा निर्देशन और सितारों की अनइंप्रेसिव परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों से दूर ही रखा।

    (साभार)

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा

    July 17, 2026

    शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    July 15, 2026

    सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान

    July 14, 2026

    ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

    July 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version