Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, August 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मनोरंजन»उर्फी जावेद के इस ड्रेस लुक में लोगों ने की जमकर तारीफ, बोले-  उर्फी को मिलना चाहिए बढ़िया प्लेटफॉर्म 
    मनोरंजन

    उर्फी जावेद के इस ड्रेस लुक में लोगों ने की जमकर तारीफ, बोले-  उर्फी को मिलना चाहिए बढ़िया प्लेटफॉर्म 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उर्फी जावेद ने इतनी लोकप्रियता अपने अभिनय से हासिल नहीं की, जितनी अपने फैशन और स्टाइल के चलते की है। बिना किसी बड़े मंच के, सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्होंने अपने अतरंगी लिबास को लेकर इतनी लाइमलाइट लूटी है। यूं तो ज्यादातर बार होता ये है कि उर्फी अपने कपड़ों के लिए ट्रोल की जाती हैं, मगर इस बार गंगा उल्टी बह रही है। वे ऐसी ड्रेस पहनकर आई हैं कि लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं कि उर्फी को एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।

    उर्फी नहीं, इस डिजाइनर ने तैयार की ड्रेस
    हमेशा बोल्ड और अतरंगी कपड़े पहनकर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाली उर्फी इस बार अपने आउटफिट से नारी शक्ति का प्रदर्शन करती दिखी हैं। उर्फी का दावा है कि उनकी ड्रेस ‘सती’ से प्रेरित है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, यह ड्रेस उर्फी ने नहीं बनाई है। यह ड्रेस फैशन डिजाइनर अखिलेश गुप्ता ने तैयार की है।

    उर्फी ने बताई ड्रेस की डिटेल
    उर्फी जावेद अपने ज्यादातर कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। वे कभी पॉलीथिन से, कभी अखबार से तो कभी मोतियों और लोहे से…तमाम चीजों से प्रयोग करते हुए अपनी स्टाइलिश ड्रेस बनाती हैं। मगर, हाल ही में जो ड्रेस पहनकर आई हैं, वह ‘सती’ से प्रेरित है। उर्फी ने ड्रेस की डिटेल बताते हुए लिखा है, ‘सती’ से प्रेरित ड्रेस, एक महिला के शरीर के चारों ओर आग लगाई जाती है। शानदार तरीके से अखिलेश गुप्ता ने ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया है। एक महिला इन सब से शालीनता से गुजर सकती है। ड्रेस के आसपास के मूविंग एलीमेंट्स आग का संकेत हैं। यह पीस ‘गोल्डन चक्र’ कहलाता है।

    यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
    उर्फी की इस ड्रेस को देखकर यूजर्स काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी में गजब का आत्मविश्वास है। वह वाकई गजब हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोई कुछ भी बोले, उर्फी में प्रतिभा की कमी नहीं’। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी काफी मेहनती हैं। प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हें सपोर्ट करते हैं। उनके फैशन की समझ को देखते हुए उन्हें एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।’

    (साभार)

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा

    July 17, 2026

    शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    July 15, 2026

    सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान

    July 14, 2026

    ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

    July 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version