Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Crime News»हरिद्वार: पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवाया पति का मर्डर, शादी का था इरादा, पुलिस ने मसूबों पर फेरा पानी
    Crime News

    हरिद्वार: पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवाया पति का मर्डर, शादी का था इरादा, पुलिस ने मसूबों पर फेरा पानी

    adminBy adminMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवाया पति का मर्डर, शादी का था इरादा, पुलिस ने मसूबों पर फेरा पानी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसे ही एक मामला उत्तराखंड से भी सामने आया है. हरिद्वार जिले में भी पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों पति की हत्या करा दी. हालांकि महिला और उसके प्रेमी की ये होश्यारी ज्यादा नहीं चल पाई. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच पड़ताल की तो मृतक का शिनाख्त सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी के रूप में हुई.

    शव मिलने के अगले दिन सुखपाल के भाई पवन ने हत्या की आशंका जताते हुए पथरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस मामले को गंभीरता ले लिया और पूरे मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया. पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ मृतक सुखपाल के परिजनों से भी पूछताछ की. साथ ही डिजिटल एविडेंस को भी खंगाला. तमाम जांच और सूबतों के आधार पर पुलिस के शक की सुई सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक पर गई. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

    एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर लक्सर को बृहस्पतिवार की शाम हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने पूरा राज उगल दिया और सुखपाल सिंह की हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। वह अक्सर दोनों के फोन पर बात करने को लेकर नाराज रहता था और पत्नी को मना करता था। बावजूद इसके दोनों चोरी छुपे बातचीत करते हुए मिलते थे। इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रितिक ऋषिकेश के एक गुरुद्वारे में सेवादार है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version