Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    अमित शाह ने खुद किया नाम का ऐलान… शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री

    May 8, 2026

    चंपावत का कथित गैंगरेप केस निकला फर्जी! दोस्त संग अपनी मर्जी से गई थी युवती

    May 8, 2026

    चंपावत में 16 वर्षीय लड़की का गैंगरेप: BJP नेता समेत अग्निवीर आरोपी, चाकू दिखाकर बांधा

    May 7, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: 14 नवंबर से सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: 14 नवंबर से सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

    adminBy adminNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: 14 नवंबर से सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश में 27 सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जल्द ही इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जनजातीय कल्याण विभाग के तहत सहायक अध्यापक के 27 पदों पर भर्ती का आयोजन किया है। आयोग ने इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के अनुसार पदों का ब्योरा तो दिया है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण हाईकोर्ट में दायर याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।

    आयोग द्वारा 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर को रहेगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए जनरल और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क है। जबकि SC, ST, EWS, और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 14 नवंबर से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    असिस्टेंट टीचर के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दो साल का प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में डिप्लोमा, डीएलएड, बीटीसी अथवा 12वीं और 4 साल की बीएलएड डिग्री होना आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित असिस्टेंट टीचर प्राइमरी के लिए यूटीईटी – 01 या सीटीईटी – 01 परीक्षा पास होना जरूरी।

    असिस्टेंट टीचर एलटी के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या BCA डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LT डिप्लोमा या विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री या कंप्यूटर साइंस में बीई, बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित असिस्टेंट टीचर एलटी के लिए यूटीईटी – 01 या सीटीईटी – 01 परीक्षा पास होना जरूरी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अमित शाह ने खुद किया नाम का ऐलान… शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री

    May 8, 2026

    चंपावत का कथित गैंगरेप केस निकला फर्जी! दोस्त संग अपनी मर्जी से गई थी युवती

    May 8, 2026

    चंपावत में 16 वर्षीय लड़की का गैंगरेप: BJP नेता समेत अग्निवीर आरोपी, चाकू दिखाकर बांधा

    May 7, 2026

    25 लाख की ठगी से हिली कांग्रेस: गोदियाल पर लगे आरोप, अंदरूनी कलह उजागर

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version