Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देवभूमि का लाल कीरत सिंह रावत शहीद, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां….
    उत्तराखंड

    देवभूमि का लाल कीरत सिंह रावत शहीद, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां….

    adminBy adminApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देवभूमि का लाल कीरत सिंह रावत शहीद, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां….
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के लिए इस वक्त एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड ग्राम चिरखून निवासी, 20 गढ़वाल राइफल में तैनात कीरत सिंह रावत शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही जवान की शादी होने वाली थी. इतना ही नहीं जवान घर पर शादी की तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन बीमारी के चलते जवान का निधन हो गया। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वही समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत वर्ष 2018 में 20 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे।

    बता दें कि इस समय उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इस बीच दिल्ली के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने बीते 22 अप्रैल को दम तोड़ दिया। जिसके बाद 23 अप्रैल को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चिरखून लाया गया जहां बुधवार 24 अप्रैल को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।आपको बता दें कि जवान कीरत सिंह की नवंबर में सगाई हुई थी और इन दिनों घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन उनके निधन से शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version