Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, November 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते
    Uttarakhand

    योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

    adminBy adminNovember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा पलटवार किया है। बुधवार (11 नवंबर) को लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड बेटे न होते तो आज आप सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते। योगी के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।

    अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को बताया था घुसपैठिया

    दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठिये उत्तराखंड से हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड भेजे जाने की बात भी कही थी।

    अखिलेश के इस बयान को उत्तराखंड के लोगों के सम्मान और उनकी पहचान से जोड़कर देखा गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी उनके बयान पर आपत्ति जताई थी।

    योगी बोले- उत्तराखंड के लोगों के प्रति जहर उगलते हैं कुछ लोग

    अखिलेश यादव के इसी बयान का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के प्रति जहर उगलने का काम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत भी उत्तराखंड से ही थे। अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो आज आप सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते।

    योगी ने इस तरह की टिप्पणियों को संकुचित और विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के लोगों के योगदान को इस तरह की टिप्पणियों से कम नहीं किया जा सकता।

    गंगा-यमुना और सरयू का भी किया जिक्र

    मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि मां गंगा, यमुना, सरयू, रामगंगा और राप्ती जैसी नदियों का उद्गम उत्तराखंड की धरती से होता है। यह देवभूमि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के प्रति इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का आपसी रिश्ता बेहद पुराना और गहरा है।

    उत्तराखंड की संस्कृति और सैनिकों के योगदान की सराहना

    उत्तराखंड महोत्सव में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की लोक संस्कृति, लोकगीत, खानपान और पारंपरिक रीति-रिवाजों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

    उन्होंने उत्तराखंड के सैनिकों और देश की सुरक्षा में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि ने देश को अनेक वीर सैनिक और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व दिए हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत, जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का भी जिक्र किया।

    उत्तराखंड महापरिषद को दिया सहयोग का भरोसा

    कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड महापरिषद के 78 वर्षों से आयोजित हो रहे महोत्सव की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत उपवन में महोत्सव के आयोजन के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी।

    उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थों जैसे मंडुवा और झंगोरा की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इनके पोषण संबंधी गुणों पर वैज्ञानिक शोध और बेहतर ब्रांडिंग की आवश्यकता भी बताई।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026

    केदारनाथ यात्रा का समापन, अब ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन

    November 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version