Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»यहाँ अंतिम संस्कार के बाद युवक का हुआ पुनर्जन्म, फिर हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया नामकरण; जानिए पूरा मामला
    उत्तराखंड

    यहाँ अंतिम संस्कार के बाद युवक का हुआ पुनर्जन्म, फिर हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया नामकरण; जानिए पूरा मामला

    adminBy adminDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    यहाँ अंतिम संस्कार के बाद युवक का हुआ पुनर्जन्म, फिर हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया नामकरण; जानिए पूरा मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    श्रीपुर बिचुवा गांव में स्वजन ने मरा समझकर जिसका अंतिम संस्कार कर दिया था वह बुधवार को जीवित मिला। गुरुवार को पुरोहित बुलाकर फिर से नामकरण, जनेऊ व विवाह आदि संस्कार कराए। युवक का नाम नवीन के बजाय अब नारायण रखा गया है।

    सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 24 नवंबर को लावारिस व्यक्ति की मौत की सूचना पुलिस को मिली। मृतक के जेब से मिली फोटो और कोरोना काल के समय का फ्री इंप्लायमेंट मेडिकल चेकअप फार्म देखकर पुलिस ने श्रीपुर बिचुवा निवासी धर्मानंद भट्ट से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

    दरअसल, धर्मानंद भट्ट के पुत्र नवीन चंद्र भट्ट की परिवार से अनबन थी, जिस कारण उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ लखनऊ में रहती थी। नवीन भी रुद्रपुर में छोटा होटल चलाने वाले भाई केशव दत्त भट्ट के पास काम करने चला गया। वह काफी समय से भाई के पास भी नहीं गया। इस कारण स्वजन को नवीन का पता-ठिकाना भी मालूम नहीं था।

    इस बीच पुलिस से सूचना मिलने पर स्वजन हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने शिनाख्त नवीन भट्ट के रूप में की और शव लेकर घर आ गए। यहां उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया और क्रिया पर बैठ गए। बुधवार को केशव दत्त भट्ट को उसके रुद्रपुर स्थित परिचित ने फोन कर नवीन भट्ट के जीवित होने की सूचना दी। इससे स्वजन में खुशी की लहर दौड़ गई। वह पुलिस को सूचना देने के बाद रुद्रपुर से नवीन को ले आए।

    वहीं, गुरुवार को गांव के वरिष्ठ लोगों के साथ स्वजन ने मंत्रणा कर यह तय किया कि नवीन का पुनर्जन्म संस्कार किया जाएगा। हालांकि बच्चों की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर आपत्ति भी की गई लेकिन गांव के बुजुर्गों द्वारा परंपरा का हवाला देते हुए समझाने के बाद वह मान गए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version