Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम सड़क परियोजना: Gangotri Highway में 12 मीटर चौड़ा होगा हाईवे, चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक पांच चरणों में पूरा किया जाएगा काम
    उत्तराखंड

    चारधाम सड़क परियोजना: Gangotri Highway में 12 मीटर चौड़ा होगा हाईवे, चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक पांच चरणों में पूरा किया जाएगा काम

    adminBy adminNovember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम सड़क परियोजना: Gangotri Highway में 12 मीटर चौड़ा होगा हाईवे, चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक पांच चरणों में पूरा किया जाएगा काम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम सड़क परियोजना (ऑलवेदर रोड) के तहत सीमांत उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक पांच चरणों में होगा। वर्तमान इसके लिए तीन चरणों में थ्री-जी सर्वे और आंकलन का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण में नेताला और सुक्की टॉप क्षेत्र बाईपास हो जाएगा। जबकि झाला से भैरोंघाटी के बीच करीब 4 से 6 नए पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इनमें भैरोंघाटी में जाड़ गंगा नदी पर स्थित लंका पुल भी शामिल है। जिसके स्थान पर 12 मीटर चौड़ाई का डबल लेन पुल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चारधाम सड़क परियोजना में गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण की योजना बनकर तैयार हो गई है।

    चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक गंगोत्री हाईवे 12 मीटर चौड़ा होगा। चौड़ीकरण का काम कुल पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसके तहत पहले चरण में भैरोंघाटी से झाला, दूसरे में झाला से सुक्की प्रथम मोड़ तक चौड़ीकरण होगा। इसी चरण में सुक्की बाईपास का भी निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें सुक्की प्रथम मोड़ से पुल के जरिए सड़क भागीरथी नदी पार पहुंचाई जाएगी। जो आगे झाला को जोड़ेगी। तीसरे चरण में सुक्की प्रथम मोड़ से हिना तक चौड़ीकरण कार्य होगा।

    इसके बाद चौथे चरण में हिना से तेखला बाईपास तक चौड़ीकरण होगा। जिसमें नेताला व गंगोरी वाला क्षेत्र बाईपास हो जाएगा। पांचवें और अंतिम चरण में तेखला से चुंगी बड़ेथी तक चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित किया गया है।
    बीआरओ ने नेताला में भूस्खलन और सुक्की टॉप क्षेत्र में भू-धंसाव के चलते बाईपास निर्माण की योजना बनाई है। जिसमें नेताला व गंगोरी क्षेत्र को बाईपास करते हुए तेखला पुल से हीना तक करीब 8.5 किमी बाईपास सड़क बनाई जाएगी। वहीं सुक्की प्रथम मोड़ से सीधे नदी पार तक पुल के जरिए 3.5 किमी बाईपास सड़क का निर्माण होगा।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version