Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बड़ी ख़बर: देहरादून आ रही यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल…17 की हालत गंभीर
    उत्तराखंड

    बड़ी ख़बर: देहरादून आ रही यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल…17 की हालत गंभीर

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 23, 2023Updated:October 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी ख़बर: देहरादून आ रही यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल…17 की हालत गंभीर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले से 50 यात्रियों को लेकर समा ट्रेवल्स की बस (यूके 07 पीए 0427) देहरादून जा रही थी। बस में सवार यात्री ने बताया की किच्छा हाईवे पर पहुंचते ही चालक को उल्टी होने लगी। इसपर उसने बस में सो रहे अपने सहयोगी को स्टीयरिंग थमा दिया। कुछ दूर चलने पर सहयोगी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान घटनास्थल से गुजर रहे सितारगंज निवासी डॅा.रोहित ग्रोवर और उनके भाई मनीष ने पुलिस को सूचना दी और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सितारंगज पहुंचाया।

    उपचार में जुटीं डॅा.अभिलाष पांडे ने बताया कि 30 यात्रियों को सीएचसी लाया गया, जिनमें 17 की हालत गंभीर है। एक यात्री शमशाद अली पुत्र इमाम अली, निवासी हरेगांव सीतापुर को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

    बस में सवार सभी यात्रियों के पास टिकट नहीं मिला। पुलिस ने जब जानकारी ली तो यात्रियों ने ट्रांसपोर्ट के नाम का विजिटिंग कार्ड बस दिखाया, जिसके पीछे टिकट का मूल्य व तिथि अंकित थी। यह देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

    एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि उन्होंने बस पलटने की सूचना पर अस्पताल जाकर घायलों की जानकारी ली। पूछताछ में पता चला है कि बस चालक ने यात्रियों को फर्जी टिकट दिए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार आरोपितों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version