Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026

    2027 चुनाव से पहले भाजपा ने बदली उत्तराखंड की टीम, दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव

    September 24, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश
    Uttarakhand

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    adminBy adminSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर जारी रेड अलर्ट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अगले 24 घंटे पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से स्थिति को लेकर जानकारी ली और संबंधित विभागों एवं जिलों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भारी बारिश की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों की तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

    उन्होंने जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय रखने के साथ ही मौसम विभाग की चेतावनियों को स्थानीय स्तर तक तुरंत पहुंचाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की देरी न हो।

    चार जिलों में रेड अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा भी हो सकती है।

    वहीं, राज्य के अन्य नौ जिलों में भी मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से नदी, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों की ओर जाने से बचें।

    जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    प्रशासन ने सभी विभागों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

    हरिद्वार जिले में किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जा सकती है। इसके लिए 01334-223999, 1077 (टोल फ्री), 7055258800 और 9528250926 नंबर जारी किए गए हैं।

     

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सावधानी बरतें और किसी भी आपात परिस्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026

    2027 चुनाव से पहले भाजपा ने बदली उत्तराखंड की टीम, दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव

    September 24, 2026

    उत्तराखंड चुनाव से पहले सर्वे ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा को 47 सीटों का अनुमान

    September 23, 2026

    सहसपुर सीट को लेकर हरक सिंह रावत के तेवर तेज, सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती

    September 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version