Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, कहा- बेहद निंदनीय है भाषा

    September 21, 2026

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 21
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»Chamoli»दुःखद घटना: उत्तराखंड का एक जवान गोली लगने से हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम
    Chamoli

    दुःखद घटना: उत्तराखंड का एक जवान गोली लगने से हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम

    adminBy adminAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दुःखद घटना: उत्तराखंड का एक जवान गोली लगने से हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां का एक और वीर सपूत ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है। शहीद जवान की पहचान लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। राज्य के चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के फरकंडे तल्ली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में बतौर नायक कार्यरत थे। बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही शहीद जवान लक्ष्मण का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे हुए शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। लक्ष्मण की मां और पत्नी जहां उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर बेसुध हो गई वहीं इस करूण दृश्य से बेखबर लक्ष्मण के दो मासूम बच्चों को देखकर वहां उमड़े पास-पड़ोस के ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। इस दौरान समूचा क्षेत्र लक्ष्मण सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा लक्ष्मण तेरा नाम रहेगा आदि नारों से गुंजायमान हो उठा। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में घूस लेते गिरफ्तार हुआ PCS अफसर, 1 लाख की रिश्वत, फ्लैट से मिले 20 लाख कैश

    वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पंजाब के भटिंडा में थी। जहां से वह अपनी यूनिट के साथ फायरिंग अभ्यास के लिए राजस्थान के बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ग‌ए थे। बताया गया है कि अभ्यास के दौरान बीते 6 अगस्त को जब लक्ष्मण अपनी ड्यूटी पर फायरिंग रेंज के नार्थ कैंप में बतौर कोत एनसीओ तैनात थे। इसी दौरान एक गोली उनके पेट पर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पहले सूरतगढ़ के सैन्य अस्पताल और फिर वेस्टर्न कमांड सैन्य अस्पताल चंडी मंदिर पंचकूला भेजा गया जहां बीते बुधवार 22 अगस्त को वह जिंदगी और मौत की यह जंग हार ग‌ए और उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड दिया। शहीद लक्ष्मण अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों (बेटा 4 वर्ष एवं बेटी 6 वर्ष) के साथ भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते बिलखते छोड़ गए हैं ‌।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, कहा- बेहद निंदनीय है भाषा

    September 21, 2026

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026

    उत्तराखंड: 1320 MW बिजली खरीद पर घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब

    September 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version