Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा रोकी गयी… उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

    July 31, 2026

    आईएनसी मान्यता विवाद: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 4 घंटे तक शिक्षक और स्टाफ रहे अंदर

    July 30, 2026

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, July 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»आईएनसी मान्यता विवाद: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 4 घंटे तक शिक्षक और स्टाफ रहे अंदर
    उत्तराखंड

    आईएनसी मान्यता विवाद: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 4 घंटे तक शिक्षक और स्टाफ रहे अंदर

    adminBy adminJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आईएनसी मान्यता विवाद: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 4 घंटे तक शिक्षक और स्टाफ रहे अंदर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सूरजमल अग्रवाल नर्सिंग कॉलेज में भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को उस समय उग्र हो गया, जब नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर ताला जड़ दिया। इस अचानक हुई तालाबंदी के चलते करीब 400 से 500 छात्र-छात्राएं, 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं, कॉलेज स्टाफ और मौके पर मौजूद पत्रकार लगभग चार घंटे तक परिसर के अंदर ही फंसे रहे।

    बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से छात्र कॉलेज को आईएनसी की मान्यता दिलाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इससे नाराज छात्रों ने बुधवार को आंदोलन को और तेज करते हुए कॉलेज के सभी गेट बंद कर दिए और लोहे की सरियों के साथ गेटों की निगरानी शुरू कर दी।

    स्थिति उस समय और भावुक हो गई जब घर लौटने की कोशिश कर रहीं कई महिला शिक्षिकाओं ने छात्रों से गेट खोलने की अपील की। किसी ने घर में प्रसव पीड़ा से जूझ रही परिजन का हवाला दिया, तो किसी ने छोटे बच्चों के अकेले होने की बात कही। एक कर्मचारी ने व्रत होने का कारण बताते हुए बाहर जाने की अनुमति मांगी, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने निर्णय पर अड़े रहे।

    इस दौरान कॉलेज कवरेज के लिए पहुंचे दर्जनभर पत्रकार भी अंदर फंस गए। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची। पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के बावजूद पुलिस ने संयम बरतते हुए मुख्य गेट के ताले तोड़े और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    कॉलेज के कुलपति सतीश शर्मा ने बताया कि आईएनसी मान्यता से जुड़ा पूरा मामला जिला प्रशासन के स्तर पर विचाराधीन है। उनके अनुसार डीएम कार्यालय की ओर से मांगे गए दस्तावेजों का जवाब तय समय पर भेजा जाना था और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मान्यता मिलने की उम्मीद है। हालांकि उससे पहले ही छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले बैठा।

    फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कर ली है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा रोकी गयी… उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

    July 31, 2026

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में सनसनी: युवती का किडनैप कर गैंगरेप, साथ आए दो युवक चलती बाइक से कूदकर भागे

    July 28, 2026

    कांवड़ यात्रा के चलते बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से हाईवे पर बदलेगा रूट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

    July 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version