Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अलग-अलग पदों के लिए होंगे भर्ती कैंप

    July 24, 2026

    देहरादून: पटेलनगर थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत डाला

    July 23, 2026

    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द

    July 23, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, July 24
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अलग-अलग पदों के लिए होंगे भर्ती कैंप
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अलग-अलग पदों के लिए होंगे भर्ती कैंप

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अलग-अलग पदों के लिए होंगे भर्ती कैंप
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती कैंप लगाए जाएंगे।

    भर्ती अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक (जेसीओ) और हवलदार एजुकेशन पदों की भर्ती से होगी, जिसमें उत्तराखंड के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) पद के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी, जबकि 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी।

    इसके बाद 30 जुलाई को बागेश्वर जिले के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती कैंप लगेगा। 31 जुलाई को बागेश्वर और नैनीताल, एक अगस्त को नैनीताल, दो अगस्त को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर, तीन अगस्त को ऊधम सिंह नगर एवं अल्मोड़ा, चार और पांच अगस्त को अल्मोड़ा तथा छह अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के युवाओं के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।

    इस बार अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में पहले से अधिक उत्साह देखने को मिल सकता है। इसकी वजह राज्य सरकार द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए घोषित कई महत्वपूर्ण सुविधाएं हैं। सरकार ने सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को समूह ‘ग’ की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके साथ ही स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा।

    सरकार की इन घोषणाओं के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में युवा भर्ती रैलियों में हिस्सा लेकर भारतीय सेना में सेवा का अवसर हासिल करने का प्रयास करेंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: पटेलनगर थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत डाला

    July 23, 2026

    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द

    July 23, 2026

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version