Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: पटेलनगर थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत डाला

    July 23, 2026

    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द

    July 23, 2026

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, July 23
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: पटेलनगर थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत डाला
    उत्तराखंड

    देहरादून: पटेलनगर थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत डाला

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: पटेलनगर थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत डाला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। हैरानी की बात यह है कि घटना पटेलनगर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जहां एक 48 वर्षीय व्यक्ति की घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान घर के एक कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो दीपक गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। वहीं एक युवक हाथ में चाकू लिए मौके पर मौजूद था। परिवार के लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

    घटना की सूचना बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    मामले में पुलिस ने माजरा निवासी 20 वर्षीय रोहन प्रजापति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने केवल एक आरोपी के घर में घुसने की पुष्टि की है।

    हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि वारदात के समय तीन युवक घर में दाखिल हुए थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी, आरोपी और मृतक के बीच क्या संबंध थे और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द

    July 23, 2026

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026

    चैंपियंस की तरह खेला स्पेन… ‘ला रोजा’ का जलवा! अर्जेंटीना को हराकर दुनिया को दिखाया असली चैंपियन कौन

    July 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version