Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में 30 साल में 1,641 वर्ग किमी घटा बर्फीला क्षेत्र, देहरादून में 71% बढ़ा शहरीकरण

    August 21, 2026

    सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भारत-नेपाल की अहम बैठक, देहरादून में JWG का आगाज

    August 20, 2026

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 21
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी
    उत्तराखंड

    सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

    adminBy adminJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार आरोपी की पहचान गदरपुर निवासी मो. सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मलिक के रूप में हुई है।

    एसटीएफ को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल पर कुछ ऐसे समूह, चैट और सामग्री मिलने का दावा किया गया है, जिनकी जांच कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होने के एंगल से की जा रही है।

    एसटीएफ के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोपी के कुछ संदिग्ध संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी संभावित जुड़े लोगों के संबंध में दबिश दी गई है।

    एसटीएफ ने बताया कि देर रात चलाए गए सर्च अभियान के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक इंग्लिश पिस्तौल, पांच कारतूस, चार डेटोनेटर और दो एके-47 के कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की भी जांच की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 152, 61(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियों को भी मामले से अवगत कराया गया है।

    एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में 30 साल में 1,641 वर्ग किमी घटा बर्फीला क्षेत्र, देहरादून में 71% बढ़ा शहरीकरण

    August 21, 2026

    सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भारत-नेपाल की अहम बैठक, देहरादून में JWG का आगाज

    August 20, 2026

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version