Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026

    25 जून के बाद थमी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, अब सितंबर तक रहेगा इंतजार

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत
    उत्तराखंड

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    adminBy adminJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को निहंग सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई के बाद चारों निहंग सिख श्रद्धालुओं की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

    अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सतविन्द्र सिंह, अजय सिंह, जसनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह को जमानत देने का आदेश पारित किया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि प्रत्येक आरोपी को 50,000 रुपये के निजी बंधकपत्र अथवा दो-दो सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने होंगे। इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद चारों आरोपियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी वर्तमान में पुरसाड़ी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद थे, जबकि चौथा आरोपी घटना में घायल होने के कारण एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन था और वहीं न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया था।

    आरोपियों की ओर से अधिवक्ता मोहन पंत ने अदालत में जमानत याचिका पर पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपियों को जमानत दी जानी चाहिए। अदालत ने सभी तथ्यों और पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद जमानत मंजूर कर ली।

    गौरतलब है कि 16 जून को कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में निहंग सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों निहंग सिख श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर लिया था।

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने बाद में इस प्रकरण की विवेचना चमोली से हरिद्वार जनपद स्थानांतरित कर दी थी। फिलहाल जांच जारी है और अदालत से जमानत मिलने के बावजूद आरोपियों पर दर्ज मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।

    अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चारों आरोपियों की रिहाई कब तक हो पाती है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026

    25 जून के बाद थमी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, अब सितंबर तक रहेगा इंतजार

    June 27, 2026

    देहरादून में निहंगों के कूच के बाद हाई अलर्ट: पुलिस की चौकसी तेज, रातभर अफसरों ने किया फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ अजय देवगन लेकर आ रहे नई एक्शन फिल्म, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

    June 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version