Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026

    राहुल गांधी आज भरेंगे उत्तराखंड चुनाव का बिगुल, अल्मोड़ा में रैली तो पौड़ी में सैनिकों से मुलाकात

    June 4, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    adminBy adminJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों में परिवर्तन किया है। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के कार्यभार में कटौती भी की गई है।

    सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में आईपीएस निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, ऋद्धिम अग्रवाल को कुमाऊं रेंज से स्थानांतरित कर आईजी कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। अब तक कानून व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहीं विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का प्रभार दिया गया है।

    पुलिस दूरसंचार में कार्यरत कृष्ण कुमार वीके को आईजी यातायात एवं जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. नीलेश आनंद भरणे से पीएसी और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव पद का कार्यभार वापस लिया गया है।

    अनंत शंकर ताकवाले को आईजी प्रशिक्षण के साथ-साथ सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दूसरी ओर सुनील कुमार मीणा से कानून व्यवस्था का दायित्व हटाकर उन्हें आईजी कार्मिक, पीएसी और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

    योगेंद्र सिंह रावत अब आईजी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ-साथ एसडीआरएफ का भी नेतृत्व करेंगे। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे बरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय और पुलिस आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    देहरादून को मिला नया एसपी ट्रैफिक

    राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था की कमान अब जितेंद्र चौधरी संभालेंगे। उन्हें नया एसपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है।

    अन्य प्रमुख तबादले

    • लोकजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में एएसपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनाती मिली है।
    • आयुष अग्रवाल को एसएसपी कुंभ मेला के साथ-साथ 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    • हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से हटाकर कमांडेंट आईआरबी प्रथम बनाया गया है।
    • अमित श्रीवास्तव-प्रथम को एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून नियुक्त किया गया है।
    • बीर सिंह को डिप्टी कमांडेंट आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है।
    • विमल आचार्य को डिप्टी कमांडेंट पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    • शांतनु पाराशर को एसडीआरएफ से स्थानांतरित कर एएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है।
    • अंकुश मिश्रा अब एएसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।

    इस व्यापक फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न इकाइयों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026

    राहुल गांधी आज भरेंगे उत्तराखंड चुनाव का बिगुल, अल्मोड़ा में रैली तो पौड़ी में सैनिकों से मुलाकात

    June 4, 2026

    केदारनाथ में अनोखी पहल: 40 दिन, 10 लाख यात्री और 1 किलो कचरा वापस लाने का संकल्प

    June 3, 2026

    UKPSC ने जारी किया PCS 2024 का अंतिम परिणाम, जसमीत कौर ने मारी बाजी, पूरी मेरिट लिस्ट देखें

    June 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version