Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    UKPSC ने जारी किया PCS 2024 का अंतिम परिणाम, जसमीत कौर ने मारी बाजी, पूरी मेरिट लिस्ट देखें

    June 2, 2026

    Kedarnath Heli Tickets की बुकिंग इसी सप्ताह शुरू, 15 जून के बाद के यात्रियों को मिलेगा मौका

    June 1, 2026

    हरिद्वार पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल, बड़े मामलों में बाहरी एजेंसियां करती रहीं कार्रवाई

    May 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKPSC ने जारी किया PCS 2024 का अंतिम परिणाम, जसमीत कौर ने मारी बाजी, पूरी मेरिट लिस्ट देखें
    उत्तराखंड

    UKPSC ने जारी किया PCS 2024 का अंतिम परिणाम, जसमीत कौर ने मारी बाजी, पूरी मेरिट लिस्ट देखें

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKPSC ने जारी किया PCS 2024 का अंतिम परिणाम, जसमीत कौर ने मारी बाजी, पूरी मेरिट लिस्ट देखें
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित इस परिणाम में प्रदेश को नौ नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं।

    इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया। जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद प्राप्त किया, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावा आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का भी डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ है।

    आयोग ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद के लिए 10 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इनमें अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी चयन हुआ है। उप शिक्षा अधिकारी के 58 पद, राज्य कर अधिकारी के 53 पद, सहायक आयुक्त राज्य कर के 16 पद, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 14 पद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के 6 पद तथा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी के 7 पदों पर अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

    आयोग के अनुसार यह परिणाम 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और मेडिकल परीक्षण के आधार पर तैयार किया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    Kedarnath Heli Tickets की बुकिंग इसी सप्ताह शुरू, 15 जून के बाद के यात्रियों को मिलेगा मौका

    June 1, 2026

    हरिद्वार पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल, बड़े मामलों में बाहरी एजेंसियां करती रहीं कार्रवाई

    May 31, 2026

    रुद्रप्रयाग: चंद्रशिला में दर्दनाक हादसा: वज्रपात से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत

    May 30, 2026

    पाकिस्तान कनेक्शन के शक में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version