Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    adminBy adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी बाईपास स्थित काला पहाड़ क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व राहत एजेंसियों को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में गिरे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद एक घायल को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जबकि मौके पर दूसरी एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण दूसरे घायल को एसडीआरएफ के वाहन से अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल बालकृष्ण उर्फ तुषार (22) पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है।

    स्थानीय निवासी आशीष कप्रवाण के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके बाद वाहन सीधे खाई में जा गिरा और मंदाकिनी नदी किनारे पहुंच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

    नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने जिला मुख्यालय के इतने नजदीक दुर्घटना स्थल पर समय पर दूसरी एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आपात स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

    पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026

    राहुल गांधी आज भरेंगे उत्तराखंड चुनाव का बिगुल, अल्मोड़ा में रैली तो पौड़ी में सैनिकों से मुलाकात

    June 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version