Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा

    May 5, 2026

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, May 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा
    उत्तराखंड

    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा

    adminBy adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में राजनीतिक पद और टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पंजाब के अमृतसर निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर लोगों को झांसा देता था।

    मामला तब सामने आया जब जाखन निवासी भावना पांडे ने शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, कनिष्क सिंह नाम का व्यक्ति खुद को राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर उनसे पार्टी में ऊंचा पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ले गया। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फोन पर बड़े नेताओं जैसी आवाज भी सुनाई।

    13 अप्रैल को गिरोह के एक सदस्य ने भावना पांडे के घर से नकद रकम ली, जिसके बाद सभी आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की और सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू की।

    पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जाखन स्थित पैसिफिक मॉल के पास एक और शिकार से पैसे लेने पहुंचा है। इसी दौरान घेराबंदी कर गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह फर्जी पहचान बनाकर देशभर के नेताओं को निशाना बनाता था।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ट्रूकॉलर और नेता डॉट कॉम जैसी वेबसाइट्स से नेताओं की जानकारी जुटाता था। गिरोह पहले भी कई राज्यों में ठगी कर चुका है, जिसमें जयपुर में 1.90 करोड़ और राजस्थान में 12 लाख रुपये की ठगी शामिल है।

    आरोपी हरियाणा नंबर की कार से देहरादून आया था और यहां लोकल टैक्सी लेकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version