Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»एक मंडप में पांच शादियां: चकराता के खरासी गांव में अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय
    उत्तराखंड

    एक मंडप में पांच शादियां: चकराता के खरासी गांव में अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय

    adminBy adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    एक मंडप में पांच शादियां: चकराता के खरासी गांव में अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चकराता तहसील के खरासी गांव में इन दिनों एक अनोखा विवाह समारोह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों ने एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में विवाह रचाकर पूरे क्षेत्र को आकर्षित कर लिया। यह नज़ारा न केवल दुर्लभ था बल्कि पारंपरिक संस्कृति की खूबसूरत झलक भी पेश करता है।

    परिवार के नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल का विवाह जौनसारी परंपरा ‘जोझोड़े’ के अनुसार संपन्न हुआ। नरेंद्र ने अन्नू, प्रदीप ने निक्की, प्रीतम ने पुनीता, अमित ने निर्मला और राहुल ने आंचल के साथ सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि परिवार की बेटी प्रियंका का विवाह भी अगले दिन रणवीर सिंह के साथ तय किया गया, जिससे पूरा आयोजन और भी विशेष बन गया।

    इस आयोजन की सबसे अनोखी परंपरा ‘जोझोड़े’ रही, जिसमें दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं। इस दृश्य को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर तरफ खुशी और उल्लास देखने को मिला।

    यह सामूहिक विवाह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि संयुक्त परिवार की एकता, सामाजिक समरसता और परंपराओं के सम्मान का प्रतीक बन गया। समारोह में कई गणमान्य लोगों ने भी शिरकत कर इस अनोखे आयोजन की सराहना की।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version