Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे पास होने के तीन मौके
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे पास होने के तीन मौके

    adminBy adminMay 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे पास होने के तीन मौके
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन अवसर दिए जाने के फैसले से औसतन 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल सकता है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए थे। इसमें 12वीं में 19 हजार और 10वीं में 28 हजार विद्यार्थी थे। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्रा को पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे।

    इसके अलावा पास छात्र-छात्राओं को भी अंक सुधार का एक अवसर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का पहला अवसर परीक्षा परिणाम आने के ठीक बाद दिया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा के साथ ये छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। विद्यार्थी तब भी पास नहीं हुए तो दूसरा अवसर वर्ष 2024-25 की परीक्षा होगा। इसमें उनके पास दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प केवल अपने फेल विषयों की परीक्षा देना और दूसरा विकल्प इन विषयों को छोड़कर सभी विषयों की परीक्षा देना है। यदि विद्यार्थी तब भी पास नहीं हुए तो उन्हें तीसरा व अंतिम अवसर 2024-25 की अंक सुधार परीक्षा में बैठने का दिया जाएगा।

    उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में एक लाख 32 हजार से अधिक एवं 12वीं की परीक्षा में एक लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं थे। एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल 48 हजार से अधिक छात्र फेल हुए। जबकि इस साल एक अनुमान के मुताबिक हाईस्कूल में 25 हजार एवं इंटरमीडिएट में 20 हजार छात्र फेल हो सकते हैं। सरकार के इस फैसले से इन छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल सकता है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड बोर्ड देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बोर्ड परीक्षा
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version