Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, August 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»नैनीताल: 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
    उत्तराखंड

    नैनीताल: 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

    adminBy adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    नैनीताल: 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया गया. पीड़िता के तीन माह की गर्भवती होने पर उसके परिजनों को इस बात की खबर लगी. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया. आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में है.

    पेट में दर्द हुआ तो परिजनों को पता चला: पीड़िता की मां की तरफ से पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी की पेट में दर्द हुआ था. इसके बाद परिजन, पीड़िता को लेकर डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने जब पीड़िता की जांच की तो पता चला कि वो तीन महीने की गर्भवती है. डॉक्टर ने जब ये बात पीड़िता के परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई.

    पड़ोसी ने ही तीन महीने पहले किया था रेप: परिजनों ने जब पीड़िता से बात की तो उसने पूरी सच्चाई बताई. पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग किशोर ने करीब तीन माह पहले उसके साथ रेप किया था. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है.

    जांच के दौरान आरोप सत्य पाए गए: सीओ सीटी अमित सैनी ने बताया नाबालिग से दुष्कर्म की तहरीर काठगोदाम थाने को एक महिला द्वारा दी गई थी. मामले की जांच के दौरान आरोप सत्य पाए गए. तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, कल नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा.
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version