Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील
    उत्तराखंड

    देहरादून: रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील

    adminBy adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  अभियुक्त के पास से परीक्षा में नकल के लिए लाई गई पर्ची बरामद हुई है। वहीं, प्रकरण में शामिल अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया गया कि परीक्षा में पास कराने के एवज में गिरफ्तार अभियुक्त की हरियाणा में एक व्यक्ति से चार लाख रुपये में डील हुई थी।  प्रकरण में किसी संगठित गैंग के शामिल होने और परीक्षा में नकल के लिए प्राइवेट मैसेंजर एप का इस्तेमाल किया जाना भी सामने आया है।

    बता दें कि यशवीर पुत्र स्व. गिरधारी निवासी ग्राम श्रीकोट पो. पुरोला जिला उत्तरकाशी (वेन्यू कमांडिंग आफीसर) ने  लिखित तहरीर दी कि दो दिसंबर को आईकैट सोल्यूशन परीक्षा केंद्र सहारनपुर रोड, पटेलनगर में भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी विवेक(22) पुत्र साधुराम निवासी अचीना चरखी दादरी, हरियाणा की परीक्षा कक्ष में गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से एक नकल पर्ची बरामद हुई, जो उक्त परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल करने के लिये अपने साथ लाया था। इसके आधार पर आरोपी युवक को  गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा में पास कराने के लिये हरियाणा में शर्मा नाम के एक व्यक्ति से उसकी चार लाख रुपये में बात हुई थी। उसके द्वारा परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र के पास तीन व्यक्तियों की पहचान बताते हुए अभियुक्त को उनसे मिलने के लिये कहा गया था। परीक्षा से पूर्व उक्त व्यक्तियों से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा अभियुक्त के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करते हुए उस एप के माध्यम से परीक्षा से संबंधित उत्तर उसे एक पर्ची पर लिख कर दिये थे, जिसे वह अपने जैकेट के आस्तीन में छिपाकर अंदर ले गया था, लेकिन परीक्षा कक्ष में हुई चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
    प्रकरण में किसी संगठित गैंग का सम्मिलित होना और नकल के लिये प्राइवेट मैसेन्जर एप का प्रयोग किया जाना प्रकाश में आया है। प्रकरण से जुडे सभी पहलुओं तथा अभियुक्त से जुडे सभी लिंको पर पुलिस द्वारा गहनता से विवेचना की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version