Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों के तबादले

    July 2, 2026

    आज से उत्तराखंड में लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    July 1, 2026

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, July 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चमोली: पत्थर से कुचलकर की पत्नी की हत्या, गुलदार पर मढ़ दिया दोष, बच्चों ने खोल दी बाप की पोल
    उत्तराखंड

    चमोली: पत्थर से कुचलकर की पत्नी की हत्या, गुलदार पर मढ़ दिया दोष, बच्चों ने खोल दी बाप की पोल

    adminBy adminNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चमोली: पत्थर से कुचलकर की पत्नी की हत्या, गुलदार पर मढ़ दिया दोष, बच्चों ने खोल दी बाप की पोल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को जंगल में पत्थरों के नीचे छुपा दिया। लोगों को शक न हो इसलिए उसने गांव में बात फैला दी उसकी पत्नी को गुलदार या भालू उठाकर ले गया। दो दिन बाद उसके बेटे और बेटी ने मां की खोजबीन की और पिता से सवाल-जवाब किए तो पूरे मामले की पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना चमोली के नारायणबगड़ तहसील के छैकुड़ा गांव की है। 24 नवंबर को महावीर प्रसाद देवली की अपनी पत्नी दमयंती से मामली बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महावीर ने गुस्से में पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और रात में ही पत्नी के शव को गांव से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से दबाकर घर आ गया। महावीर ने ग्रामीणों को बताया था कि वह जंगल से नहीं लौटी है।

    ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में दमयंती देवी की तलाश की। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस चौकी नारायणबगड़ में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार, देहरादून में रहने वाली महावीर की बेटी ने 24 नवंबर की शाम मां को फोन किया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। दूसरे दिन गांव की एक महिला को फोन कर ग्रामीणों को घर जाकर माता-पिता की सुध लेने को कहा। दयमंती का फोन घर के पास ही पड़ा था। महावीर घर पर नहीं था। इस पर बेटी ने अपने भाई विनय देवली को देहरादून से गांव भेजा। बेटे के सवाल पर पर भी महावीर भालू और गुलदार का शिकार होने की बात पर अड़ा रहा।

    बुधवार सुबह गांव पहुंची पुलिस टीम को महावीर प्रसाद की गतिविधियां संदिग्ध लगी। बच्चों के लगातार सवाल और पुलिस की सख्ती से पूछताछ में महावीर ने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि 24 नवंबर को उसने बड़े पत्थर से पत्नी के चेहरे और सिर पर बार-बार प्रहार किया। मौत होने पर उसने शव को बोरे में डाला और घसीटते हुए पास के ही जंगल स्थित नाले में ले जाकर पत्थरों के नीचे नग्न अवस्था में दबा दिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों के तबादले

    July 2, 2026

    आज से उत्तराखंड में लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    July 1, 2026

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version