Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हादसे के बाद रुकी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, चारधाम के लिए उड़ान आज से

    June 17, 2025

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»Chardham Yatra 2023: आज अक्षया तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पुष्प वर्षा के साथ हुआ तीर्थयात्रियों का स्वागत
    उत्तराखंड

    Chardham Yatra 2023: आज अक्षया तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पुष्प वर्षा के साथ हुआ तीर्थयात्रियों का स्वागत

    adminBy adminApril 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Chardham Yatra 2023: आज अक्षया तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पुष्प वर्षा के साथ हुआ तीर्थयात्रियों का स्वागत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:13 मिनट पर खोल दिए गए। जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले।

    चारधाम यात्रा शुक्रवार को औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज आज शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुबह मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। यहां मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।

    शुक्रवार को चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।मुखबा गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मां गंगा की डोली को विदा किया।

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुगम, सुखद और मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version