Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट: अक्टूबर-नवंबर में होगा, विदेशों में होंगे रोड शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    Uttarakhand

    उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट: अक्टूबर-नवंबर में होगा, विदेशों में होंगे रोड शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    adminBy adminApril 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट: अक्टूबर-नवंबर में होगा, विदेशों में होंगे रोड शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड वैश्विक स्तर पर निवेशकों को लुभाने की तैयारी कर रहा है। पुष्कर सिंह धामी सरकार आगामी अक्टूबर अथवा नवंबर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस समिट का उद्घाटन करने को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार वर्ष 2025 तक सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को धरातल पर उतारने में जुटी है। अगले पांच वर्षों में राज्य के जीएसडीपी को दोगुना करने पर भी काम शुरू किया गया है। प्रदेश की आर्थिकी को गति देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी सरकार ने काम प्रारंभ कर दिया है।

    निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो करेगी। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं। यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी चल रही है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करेंगे। निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, राज्य में बने निवेश के वातावरण का फायदा उठाने के लिए रोड शो और निवेशक सम्मेलन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की तय तिथि के हिसाब से ही तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन फाइनल होगा। सम्मेलन से पहले देश और विदेश में रोड शो होंगे।

    पर्यटन क्षेत्र में अगले साल 40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2000 करोड़, उद्यानिकी (सेब व कीवी) के क्षेत्र में 2500 करोड़, 20 विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़, शहरी विकास अवस्थापना के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश जुटाना है। उद्योग व अवस्थापना विकास के लिए देश भर के उद्यमियों को आकर्षित करना है। निवेशक केवल टैक्स में छूट मिलने की वजह से निवेश नहीं करते हैं। इसके दूसरे कई और कारण भी होते हैं। उत्तराखंड सरकार ने पिछले एक साल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी नीतियों को काफी आकर्षक बनाया है। उससे निवेश का माहौल बना हुआ है। हम इस वातावरण का फायदा उठाने के लिए एक निवेशक सम्मेलन करेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पीएम मोदी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version