Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»देहरादून: क्लेमेनटाउन में बीते दिन गुंडागर्दी, तोड़फोड़ व पथराव… अब थानेदार हुआ निलंबित
    Uttarakhand

    देहरादून: क्लेमेनटाउन में बीते दिन गुंडागर्दी, तोड़फोड़ व पथराव… अब थानेदार हुआ निलंबित

    adminBy adminApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: क्लेमेनटाउन में बीते दिन गुंडागर्दी, तोड़फोड़ व पथराव… अब थानेदार हुआ निलंबित
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन स्थित टर्नर रोड गली नंबर 13 में छात्रों के दो गुटों ने खुलेआम गुंडागर्दी दिखाई। एक गुट के बदमाशों ने डंडे व पत्थरों से दूसरे गुट की कार के शीशे तोड़ डाले और जमकर मारपीट की।झगड़ा देख दहशत में आए स्थानीय निवासियों ने क्लेमेनटाउन थाने से तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बजाए चुप्पी साध ली। झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद मामला जब एसएसपी तक पहुंचा तो एसएसपी ने थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन और रात्रि अधिकारी को निलंबित कर दिया है। घटना बुधवार देर रात की है। क्लेमेनटाउन स्थित एक संस्थान के कुछ छात्र किसी पार्टी में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ छात्रों के बीच झगड़ा हो गया।

    एक गुट के छात्र भागते हुए टर्नर रोड 13 नंबर गली में घुस गए। दूसरे के गुट के 10 से 15 छात्र हाकी व डंडे से लैस होकर पहुंचे और पहले तो दूसरे गेट की कार को हाकी, डंडे व पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार सवारों को उतारकर डंडों व लात घूंसों से प्रहार किया। बीच बचाव करते हुए दूसरे पक्ष के युवकों ने भी डंडे व पत्थर फेंके। आरोपित यहीं नहीं रुके एक कार से दूसरी को टक्कर मारते हुए घसीटते हुए ले गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई उन वाहनों की चपेट में नहीं आया। वाहन चालक ने कार को बैक करते हुए बिजली के पोल पर टक्कर मारी और फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बना ली और इस बारे में क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष को सूचना दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।

    एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बुधवार की रात छात्रों के बीच आपस में मारपीट हुई। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन सत्येंद्र भाटी व रात्रि अधिकारी एसएसआइ राकेश पंवार ने घटनास्थल पर न जाकर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती। दोनों उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों पक्षों के छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंद्रानगर चौकी इंचार्ज विकसित पंवार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि 12 अप्रैल को अनुराग चौक पर कुछ व्यक्तियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी। इसकी शिकायत पर जब चौकी इंचार्ज विकसित पंवार को दी गई तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एसएसपी को शिकायत दी गई। शिकायत पर संज्ञान लेकर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ क्लेमेनटाउन खबर देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version