Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़े ग्रामीण
    उत्तराखंड

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़े ग्रामीण

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाईयां

     ईसीजी जाॅच, ब्लड शुगर एवम् ब्लड प्रेशर की जाॅचें भी निःशुल्क की गईं

    देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सोमवार को इकबालपुर निकट अमरपुर मोड़, पुहाना रोड पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 852 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां बांटी गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर ईसीजी जाॅच, ब्लड शुगर एवम् ब्लड प्रेशर की जाॅचें भी निःशुल्क की गईं। ग्रामीणों ने अस्पताल की इस पहल पर अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया।


    सोमवार को शिविर का शुभारंभ समाजसेवी आदिल फरीदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सिर्फ एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक उज्ज्वल उदाहरण है। अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का जीवन दर्शन ‘सेवा ही धर्म है’ पर आधारित है। उन्हीं की प्रेरणा से आज यहाँ ग्रामीण अंचल के सैकड़ों लोग निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ ले पा रहे हैं। जिस भाव से अस्पताल समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचा रहा है, वह सचमुच सराहनीय और अनुकरणीय है। यह शिविर केवल इलाज का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और आशा की नई किरण जगाने वाला अभियान है।”

    शिविर में इकबालपुर, खाताखेड़ी, माजरा, सबरपुर, सोहनपुर, रसूलपुर, अमरपुर, ननहेड़ा, थथेडी, भगवानपुर और रुड़की आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. शुभम चैधरी व डॉ. तरनदीप, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग अग्रवाल, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षित, सर्जन डॉ. मोहित तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परीक्षा और डॉ. गुरमीत सिंह ने ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

    इस अवसर पर सभी मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयाँ वितरित की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान ने बताया कि अस्पताल आमजन की सेवा के मानवीय लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा। शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी आदिल फरीदी व अस्पताल के एम्बेसडर सुमित प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version