Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सावधान: उत्तराखंड में 14 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत
    उत्तराखंड

    सावधान: उत्तराखंड में 14 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत

    adminBy adminMarch 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सावधान: उत्तराखंड में 14 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश के साथ ही उत्तराखंड में भी पिछले तीन-चार दिन से जिस तरह रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, यह चिंता का विषय है। गुरुवार को भी राज्य में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। पाजीटिविटी रेट 4.55 प्रतिशत है। इतना जरूर कि जो लोग कोरोनो संक्रमित मिल रहे हैं, वह जल्द रिकवर भी हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून में 10, अल्मोड़ा में दो और नैनीताल व हरिद्वार में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह इस साल अब तक यानी तीन माह में प्रदेश में कोरोना के 223 मामले मिल चुके हैं। जिनमें अधिकांश लोग ठीक हो चुके हैं।

    आपको बता दें कुछ समय पहले उत्तराखंड पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो गया था, लेकिन एक बार फिर कोरोना वायरस अन्य राज्यों की तरह यहां भी पैर पसारने लगा है। कोरोना के मामले फिर से सामने आना चिंतनीय जरूर है, पर विशेषज्ञ इसे सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोविड-19 वायरस अब इन्फ्लूएंजा या अन्य वायरल बीमारियों के समान बन गया है और मौसमी बदलावों के चलते न्यूनतम-अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ स्पाइक करेगा। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी सभी जनपदों को एडवाइजरी जारी की है। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

    corona uttarakhand corona virus devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version